Create your Account
CG Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत, 5 गंभीर
CG Accident : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पिकनिक से लौट रहे ग्रामीणों से भरा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना राजहरा थाना क्षेत्र के पत्थराटोला गांव के पास हुई।
जानकारी के मुताबिक, 20 से अधिक ग्रामीण रजही डेम किनारे खटला (पिकनिक) खाने गए थे। लौटते समय पथरकटोला मार्ग पर ट्रैक्टर अचानक बेकाबू होकर खेत में जा पलटा। हादसे में 40 वर्षीय चालक गौकरण दर्राे ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ट्रैक्टर में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Animal Welfare New Platform: पशु कल्याण के लिए नया प्लेटफॉर्म, हर जिले में बनेगी SPCA कमेटी, जानें कैसे करेगी काम
- 2. CG Crime : बुजुर्ग दंपती की हत्या का हुआ खुलासा, शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला हत्यारा
- 3. CSK vs PBKS IPL 2026: चेन्नई ने पंजाब को दिया 209 रन का टारगेट, पंजाब के लिए विजयकुमार ने झटके सबसे ज्यादा विकेट
- 4. MP News : हनुमान जयंती पर CM डॉ. मोहन यादव ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं को दी बधाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

