Breaking News
:

Bollywood News : शाहरुख-सलमान की इस फ्लॉप फिल्म ने कर दिया था दर्शकों को निराश, जानें कौन सी थी ये मूवी...

Bollywood News

यह फिल्म रिलीज होते ही जल्दी हिट होने के बजाय फीकी साबित हुई।

Bollywood News : मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और सुपरस्टार सलमान खान की जोड़ी हमेशा दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रही है, लेकिन 1996 में एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसमें दोनों साथ नजर आए थे और वो पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म का नाम था दुश्मन दुनिया का, जो न केवल दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी बुरी तरह पिट गई। फिल्म की कहानी और कास्ट दुश्मन दुनिया का एक मल्टी-स्टारर फिल्म थी जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, जितेंद्र, अशोक कुमार, जॉनी लीवर, फरीदा जलाल, रजा मुराद और लिलीपुट जैसे बड़े कलाकार थे।


Bollywood News : फिल्म का विषय युवाओं में ड्रग्स के दुष्प्रभावों और उनके जीवन पर इसके असर पर आधारित था। हालांकि फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान का रोल बहुत छोटा था। फिल्म में शाहरुख खान ने श्बदरू रिक्शेवालेश् का किरदार निभाया था, जबकि सलमान खान भी अपने ही रोल में दिखाई दिए। फिल्म का एक सीन खासतौर पर चर्चा में आया, जिसमें शाहरुख खान जितेंद्र के पिता के रूप में नजर आए थे। इस सीन को सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा मिली, लेकिन फिल्म की कुल सफलता इसके साथ जुड़ी नहीं रही। फिल्म की विफलता दुश्मन दुनिया का 1996 में रिलीज हुई थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।


Bollywood News : रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का निर्माण 1 करोड़ 25 लाख रुपये में हुआ था, जबकि भारत में इसकी ग्रॉस कमाई सिर्फ 1 करोड़ 12 लाख रुपये थी। वर्ल्डवाइड ग्रॉस भी 1 करोड़ 14 लाख रुपये के आसपास था, जो कि एक बड़ी निराशा थी। हालांकि इस फिल्म को कई बड़े नामों का समर्थन था, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों ने इसे नकारा और यह फिल्म रिलीज होते ही जल्दी हिट होने के बजाय फीकी साबित हुई।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us