सट्टा कारोबारी से भाजपा नेता का कनेक्शन, कांग्रेस का तर्क सबूत होने के बावजूद आवेदन से बीजेपी के दबाव में हटेगा नाम
- Rohit banchhor
- 12 Feb, 2025
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के दबाव में आकर हटा लिया जाएगा और उसे बेकसूर बता दिया जाएगा।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। शहर के लालघाटी संगम अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 607 में वह सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने उसके पास से सट्टा उपकरण के साथ नगदी भी बरामद किये है। क्राइम ब्रांच को आरोपी हितेश चंदानी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा की रामू केवट नाम का युवक इस का मुख्य सूत्रधार है। वही सट्टा आईडी देता था।
MP News : इस मामले मे कॉंग्रेस ने अब बीजेपी पर निशाना साधा है। मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि रामू केवट बीजेपी युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है। उसे एक बड़े नेता का संरक्षण मिला हुआ है। उसने क्राइम ब्रांच मे एक आवेदन भी दिया है और खुद को बेकूसूर बताया है। आवेदन में आरोपी ने कहा की सट्टे मे उसका नाम आया है उसे हटाया जाये, नायक ने कहा कि रामू केवट पहले पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने का काम करता था।
MP News : अब उसके कई व्यवसाय हैं ये सम्पत्ति कहा से आ गई और वह जो लगजारी गाड़ियों मे घूमता है यह उसके पास कैसे आई यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि रामू के पास अभी के समय में दुकान और मकान भी है। नायक ने कहा कि मुझे पूरा अंदेशा है कि इस अवैध कारोबार से उसका नाम भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के दबाव में आकर हटा लिया जाएगा और उसे बेकसूर बता दिया जाएगा।

