Create your Account
Air India: मौसम खराब होने से एयर इंडिया की भोपाल.दिल्ली उड़ान अहमदाबाद डायवर्ट, एक घंटे की देरी से पहुंची प्रयागराज-रायपुर फ्लाइट
- Pradeep Sharma
- 23 Aug, 2024
Air India: दिल्ली एवं भोपाल का मौसम खराब होने के कारण शुक्रवार को हवाई यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली से भोपाल आ रही एयर
भोपाल। Air India: दिल्ली एवं भोपाल का मौसम खराब होने के कारण शुक्रवार को हवाई यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान को अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा। वहीं मौसम बिगड़ने से प्रयागराज-रायपुर उड़ान करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। अहमदाबाद इवनिंग एवं लखनऊ उड़ान भी करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
Air India: इंडिगो की दिल्ली उड़ान संख्या एआई 2172 निर्धारित समय शाम 4.30 बजे के बजाय शाम 5.45 बजे भोपाल पहुुंची। बेंगलुरू इवनिंग उड़ान भी 50 मिनट लेट हुई। उड़ान संख्या एआई 433 आमतौर पर शाम 4.15 बजे भोपाल पहुंचती है। एयरपार्ट के आसपास दोपहर के समय तेज वर्षा शुरू हो गई। विजिब्लिटी भी अचानक कम हो गई। इस कारण उड़ान को अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा। यह उड़ान शाम करीब 7.30 बजे वापस भोपाल पहुंची। रात्रि 8.15 बजे उड़ान पुन: दिल्ली के लिए टेकआफ हुई। इस उड़ान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
Related Posts
More News:
- 1. Horoscope: हनुमान जन्मोत्सव के दिन इन राशियों पर होगी संकट मोचन की कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 2. CG Census 2026 : छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 1 मई से घर-घर पहुंचेगा सर्वे दल, शुरू हुई मकानों की नंबरिंग
- 3. NASA's Artemis-2 Mission Launched: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च, 54 साल बाद चांद के सफर पर रवाना 4 अंतरिक्ष यात्री, ये है मिशन का लक्ष्य
- 4. Rassie van der Dussen: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, टीम, बोर्ड और साथियों का जताया आभार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

