Breaking News
:

ग्राम कया में महिला की हत्या का फरार आरोपित गिरफ्तार…

पिछले साल 7 जुलाई की रात ग्राम कया में भगवती राठिया (64 वर्ष) अपनी मौसी रुकी राठिया के घर आयी थीं।

पिछले साल 7 जुलाई की रात ग्राम कया में भगवती राठिया (64 वर्ष) अपनी मौसी रुकी राठिया के घर आयी थीं।

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर गंभीर मामलों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घरघोड़ा पुलिस मुखबीर लगाकर लगातार दबिश दे रही है, जिसमें आज हत्या के आरोपित जगनंदन राठिया को घरघोड़ा क्षेत्र में गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। 

जानकारी के अनुसार पिछले साल 7 जुलाई की रात ग्राम कया में भगवती राठिया (64 वर्ष) अपनी मौसी रुकी राठिया के घर आयी थीं। दोनों ने साथ में खाना खाया और घर के बाहर सो गईं। उसी दौरान, फुलसिंह राठिया, जगनंदन राठिया और एक नाबालिग बालक घर में घुस आये और भगवती राठिया पर बांस के डंडे, लकड़ी से मारपीट शुरू कर दिया रुकी राठिया ने चीख-पुकार मचाई और लोगों को बुलाया। लेकिन तब तक भगवती राठिया की मृत्यु हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव पंचानामा कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पुलिस ने फुलसिंह (उम्र 45 वर्ष) साकिन देवना ग्राम पंचायत कया थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ और विधि के साथ संघर्षरत बालक को हत्या के अपराध मंर कोर्ट पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया। तीसरा आरोपी, जगनंदन राठिया, फरार हो गया था। 

मामले में आरोपित के फरार में रहने पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा धारा 173(8) द.प्र.सं. के तहत् कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध चालान पेश किया गया था। मामले के फरार आरोपित जगनंदन राठिया पिता सकल सिंह राठिया उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कया, थाना घरघोडा को आज दोपहर घरघोड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us