Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Mahtari Vandan Yojana: महिलाओं के खाते में आज आएगी महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त, थोड़ी देर में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन करेंगे जारी
- Pradeep Sharma
- 05 Nov, 2025
Mahtari Vandan Yojana: रायपुर। Vice President CP Radhakrishnan Chhattisgarh Visit: राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल
Mahtari Vandan Yojana: रायपुर। Vice President CP Radhakrishnan Chhattisgarh Visit: राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। उपराष्ट्रपति राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम शामिल होंगे जिसके बाद वे राजनांदगांव में महिला सम्मेलन में महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त जारी करेंगे ।
Mahtari Vandan Yojana: उपराष्ट्रपति सुबह 10 बजे राजभवन से रवाना होकर सेंध लेक में आयाजित रोमांचक एयर शो में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:35 बजे वे राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे, जहां आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मंच साझा करेंगे।
Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त जारी
राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के करकमलों से महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त के रूप में 69 लाख से अधिक महिलाओं को 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रुपये की राशि दी जाएगी। यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी। इस बार लाभार्थी महिलाओं में 7,658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों से हैं, जो हाल ही में राज्य सरकार के माओवाद उन्मूलन अभियान के चलते नक्सल प्रभाव से मुक्त हुए हैं। इन महिलाओं को पहली बार योजना का लाभ मिलेगा।
Mahtari Vandan Yojana: अब तक जारी हुई 13,024 करोड़ की राशि
महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 20 किश्तों में 13,024 करोड़ 40 लाख रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिला सशक्तिकरण की गारंटी को पूरा करती है। 21वीं किश्त जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 13,671 करोड़ 68 लाख रुपए तक पहुंच जाएगा।
Mahtari Vandan Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम
इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें परिवार की आर्थिक धुरी के रूप में स्थापित करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सरकार हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर पेट्रोल डालकर जलाया, आरोपी गिरफ्तार
- 2. England Cricket Team: एशेज तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड टीम विवाद में, ब्रिसबेन एयरपोर्ट पर मीडिया से हुई झड़प, वीडियो वायरल
- 3. IndiGo Crisis: माना एयरपोर्ट से आज भी नहीं उड़ पाईं दिल्ली, मुंबई, गोवा समेत 20 उड़ानें, 24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार, गलत फ्लाइट स्टेटस दिखाने पर इंडिगो काउंटर में हंगामा
- 4. Neha Sharma appeared at ED Office: ईडी मुख्यालय में पेश हुईं एक्ट्रेस नेहा शर्मा, ऑनलाइन बेटिंग एप केस में पूछताछ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

