कवर्ड कैंपस के दो फ्लैट के ताले तोड़कर 12 लाख की चोरी, सीसी टीवी आया सामने
भोपाल। शहर के कटारा हिल्स स्थित कवर्ड कैंपस सोसायटी में दो फ्लैट के ताले तोड़कर नकाबपोश चोर 12 लाख रुपए का माल समेट ले गए। चोरों ने गौरी शंकर परिसर में दिनेश मालवीय के फ्लैट को निशाना बनाया। लैब संचालक दिनेश एक दिन पहले ही परिवार को लेकर ससुराल गए थे। चौथी मंजिल पर स्थित उनके फ्लैट-405 के ताले तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने अलमारी में रखे करीब 6 लाख रुपए कीमत के गहने और 18 हजार रुपए नकदी साफ कर दी।
चोरों का दूसरा निशाना उसी फ्लोर पर अंकित सिंह का फ्लैट बना। अंकित सिंह भी परिवार के साथ कुछ दिन पहले बाहर गए थे। अंकित प्राइवेट यूनिवर्सिटी के फैकल्टी बताए गए हैं। सुबह आसपास के फ्लैट वालों ने ताले चटके देखकर दिनेश व अंकित को जानकारी दी। बाहर से लौटते ही सोमवार शामदिनेश मामला दर्ज कराने कटारा हिल्स थाने पहुंचे। दिनेश मालवीय ने चोरी के फुटेज पुलिस को दिए हैं। इसमें तीन नकाबपोश चोर नजर आ रहे हैं।
पुलिस हुलिया के आधार पर चोरों का पता लगा रही है। साथ ही सोसायटी के आसपास के सीसीटीवी फुटेज दिखवाए जा रहे हैं। चौथे फ्लोर पर दो फ्लैट्स में हुई चोरी के पीछे पुलिस को रैकी का शक है। देना मुश्किल है। चोर गिरोह के किसी सदस्य ने यह रैकी की, या फिर गिरोह के संपर्क में रहने वाले साथी ने यह जानकारी दी।

