Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
दुर्ग में एक बैंक के 111 खाते अचानक सीज़ : कारण जानकार सन्न रह जाएंगे आप
दुर्ग: स्टेशन रोड स्थित कर्नाटका बैंक में 111 खाते अचानक सीज कर दिए जाने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग और खाताधारक यह जानने को उत्सुक थे कि आखिरकार ऐसा क्यों हुआ। दरअसल, यह कार्रवाई 86.33 लाख रुपए के संदिग्ध लेनदेन के चलते की गई है।
क्या है पूरा मामला?
गृह मंत्रालय के आदेश और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर मोहन नगर पुलिस ने बैंक के 111 खातों को सीज कर दिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2)(ए) के तहत अपराध दर्ज किया है। खाताधारकों को उनके मूल दस्तावेजों के साथ मोहन नगर थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अब दस्तावेजों की जांच और खाताधारकों से पूछताछ कर रही है।
दर्जन भर लोगों से पूछताछ जारी
अब तक चार महिलाओं और आठ पुरुषों को संदेह के दायरे में रखा गया है। इनसे पूछताछ जारी है, और अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, साइबर ठगी के मामलों से जुड़े करीब 86.33 लाख रुपए इस बैंक की शाखा के 111 खातों में ट्रांसफर किए गए थे।
संदेह की पुष्टि और जांच जारी
इस मामले की जांच भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पोर्टल और बैंक के जरिए की जा रही है। पुलिस ने खातों को सीज करने के बाद आगे की जांच तेज कर दी है, ताकि ठगी के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : जंगलों में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, आईईडी, पाइप बम और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
- 2. IND W vs NED W T20 WC: नीदरलैंड ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
- 3. Raipur News: पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर ABVP का कल जोरदार प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर....
- 4. World Tallest Shivling: काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग! 130 फीट ऊंची भव्य संरचना, 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

