Create your Account
CG Crime : पत्नी के हत्यारे को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- Rohit banchhor
- 26 Aug, 2024
CG Crime : रजनीश सिंह, मुंगेली। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक जघन्य हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
CG Crime : रजनीश सिंह, मुंगेली। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक जघन्य हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 22 अगस्त 2024 को सकुंतला साहू, निवासी हीरालाल वार्ड, मुंगेली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी मनीषा साहू, जिसकी शादी ब्रम्हा साहू से हुई थी, अपने पति के हाथों मारपीट और गाली-गलौज का शिकार हो रही थी।
CG Crime : शिकायत के अनुसार, 20 अगस्त 2024 की शाम को मनीषा ने अपनी मां को फोन कर बताया कि ब्रम्हा साहू उसे गंदी-गंदी गालियां दे रहा है और धमकी दे रहा है कि वह उसे जान से मार देगा। जब मनीषा की मां उसके घर पहुंची, तो वहां कोई नहीं था। पड़ोसियों से पता चला कि मनीषा को जिला अस्पताल ले जाया गया है।
CG Crime : मनीषा को बाद में सिम्स अस्पताल बिलासपुर रिफर किया गया, जहां 23-24 अगस्त की रात 12 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में धारा 103 (1) बीएनएस के तहत जांच शुरू की और विवेचना के दौरान आरोपी ब्रम्हा साहू को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
CG Crime : पुलिस की जांच में आरोपी ने घटना के दिन मारपीट करने और दुपट्टे से गला घोटने की बात कबूल की। घटना में प्रयुक्त दुपट्टा और बेल्ट को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई, जिसमें तेजी से कार्यवाही करते हुए आरोपी को कानून के हवाले किया गया।
Related Posts
More News:
- 1. MP पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 64 इंस्पेक्टर्स को दूसरे जिलों में किया गया शिफ्ट
- 2. Mahakaal Darshan: हनुमान जन्मोत्सव पर करें बाबा महाकाल के दिव्य श्रृंगार दर्शन, देखें Live
- 3. Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया, अशोक मित्तल लेंगे जगह
- 4. Ramayana : ‘रामायण’ का पहला टीजर रिलीज, रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक पर फिदा हुए फैंस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

