Create your Account
West Bengal STF: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, बंगाल से दो जासूस गिरफ्तार, ISI से निकला कनेक्शन
West Bengal STF: कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में राज्य विशेष कार्य बल (STF) ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से संबंध होने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान कोलकाता के भवानीपुर निवासी राकेश कुमार गुप्ता और पानागढ़ निवासी मुकेश रजक के रूप में हुई है।
एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों संदिग्ध पड़ोसी देश के कुछ लोगों के संपर्क में थे और एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के लिए काम करते थे। दोनों मेमारी में किराये के मकान में रह रहे थे, जहां से उन्हें हिरासत में लिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को एसटीएफ ने छापेमारी कर मुकेश को उनके किराये के मकान से और राकेश को एक नर्सिंग होम से गिरफ्तार किया, जहां वह इलाज के लिए भर्ती था।
सोमवार को कोलकाता की एक अदालत में पेश किए जाने के बाद दोनों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जांच में उनके आईएसआई से संबंधों और गतिविधियों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. NCERT Deemed University Status: शिक्षा मंत्रालय की ऐतिहासिक पहल : NCERT को ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का मिला दर्जा, अब 6 संस्थान बनेंगे यूनिवर्सिटी का हिस्सा
- 2. Nagarjuna-Tabu : 28 साल बाद फिर साथ आएंगे नागार्जुन और तब्बू, ‘किंग 100’ से लौटेगी सुपरहिट जोड़ी
- 3. KKR vs SRH IPL 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी हैदराबाद, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 4. Iran Missile Attack on Amazon Headquarters: अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी को 24 घंटे में पूरा कर दिखाया ईरान,बहरीन में एमेजन के हेडक्वार्टर पर अटैक, सामने आया वीडियो
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

