Breaking News
:

कुंभकरण की नींद से जागकर मेधावी छात्रों को जल्द लैपटॉप और स्कूटी दे सरकार: उमंग सिंघार

उमंग सिंघार

भोपाल। मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी की राशि बच्चों को जल्द दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री के बयान से प्रदेश में फिर एक नई सियासत का जन्म हो गया है। सीएम के बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान सामने आया है। आज भोपाल में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश के टॉपर्स को लेकर सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए। योजनाएं 1 साल के लिए नहीं हमेशा के लिए होना चाहिए।


उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र हमारे मध्य प्रदेश का भविष्य हैं,मैंने और मेरे साथी विधायकों ने खुद छात्राओं को स्कूटी दी,कांग्रेस विधायक वाले क्षेत्रों में स्कूटी देने की तैयारी की सरकार विपक्ष के आह्वान पर क्यों जागती हैं। उन्होंने कहा कि सत्र खत्म होने को आया है, सरकार दे सकती है तो देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को कुंभकरण की नींद नहीं सोना चाहिए,मेधावी छात्रों को जल्द लैपटॉप और स्कूटी दी जाए। कब देंगे यह सबसे बड़ा विचार का प्रश्न बना हुआ है।


एमपी के बजट को लेकर भी उमंग ने सरकार पर साधा निशाना

एमपी के बजट को लेकर भी सत्तापक्ष विपक्ष आमने-सामने हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बजट को लेकर कहा कि पुरानी परंपरा रही है कि विपक्षी विधायकों और नेता प्रतिपक्ष से बजट को लेकर पूछा जाता था।


बजट बनाने से पहले हर विभाग विपक्ष के नेताओं से पूछता था

सरकार इस परंपरा को जारी रखती है या नहीं यह देखने वाली बात है। सरकार चाहती नहीं है कांग्रेस विधायक के क्षेत्र में विकास कार्य हो,यह भेदभाव की राजनीति की जा रही है इसको लेकर हम कई बार आवाज उठा चुके। उमंग ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के साथ उनके क्षेत्र की जनता के साथ भी ये अन्याय हैं। जनता से बजट को लेकर जो राय ली गई लेकर वो सिर्फ दिखावा हैं। गांव में जाकर देखें असलियत क्या है किसानों को खाद पानी मिल रहा या नहीं मिल रहा है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us