Create your Account
बैंककर्मी निकला मास्टरमाइंड, दोस्तों संग रची साजिश, लूट लिए बैंक ये लाखों रूपए...
- Rohit banchhor
- 19 Nov, 2024
लेकिन पुलिस ने महज एक घंटे में मामले का पर्दाफाश कर दिया और मास्टरमाइंड बैंककर्मी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Crime News : मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बैंककर्मी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर खुद ही बैंक के 1.80 लाख की लूट की साजिश रच डाली। हैरानी की बात यह है कि लूट की सूचना उसने खुद पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने महज एक घंटे में मामले का पर्दाफाश कर दिया और मास्टरमाइंड बैंककर्मी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Crime News : बता दें कि मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है, जहां अमित कुमार, जो एक बैंक में काम करता है, ने अपने दो दोस्तों गौरव और देवेश के साथ मिलकर लूट की यह साजिश रची। बताया जाता है कि अमित बैंक का 1.80 लाख लेकर कहीं जा रहा था। मुसहरी थाना क्षेत्र के राधा नगर पुल के पास उसके दोस्तों ने उस पर हमला कर पैसे लूट लिए और भाग गए। अमित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और इसे एक असली लूटकांड बताया। जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
Crime News : ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को अमित के बयान में कई खामियां मिलीं। शक के आधार पर जब अमित से गहराई से पूछताछ की गई, तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। अमित ने स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। अमित ने अपने दोस्त गौरव और देवेश से कहा था कि वह बैंक से नकदी लेकर निकलेगा। दोनों दोस्तों को यह निर्देश दिया गया था कि वे उसे रास्ते में रोककर पैसे लूट लें। साजिश के अनुसार, घटना के बाद अमित ने पुलिस को सूचना दी, ताकि शक उस पर न जाए।
Crime News : मुसहरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज एक घंटे में इस लूटकांड का खुलासा कर दिया। सबसे पहले पुलिस ने अमित को गिरफ्तार किया और उससे सख्ती से पूछताछ की। अमित की निशानदेही पर उसके दोनों दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। लूट की पूरी राशि 1.80 लाख भी बरामद कर ली गई। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि अमित कुमार पैसों की तंगी से जूझ रहा था। उसने इस साजिश के जरिए पैसे हासिल करने की कोशिश की। दोस्तों को भी इस अपराध में शामिल किया, ताकि मामला असली लूट जैसा लगे।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान, यूपी के इन दो खेल पुरस्कारों में अब मिलेंगे 10-10 लाख
- 2. UP News : श्री राम यंत्र की प्रतिष्ठापना में शामिल हुए सीएम योगी : कहा- दुनिया में युद्ध चल रहे हैं और हम भयमुक्त होकर ‘राम राज्य’ का अहसास कर रहे हैं
- 3. Jonny Bairstow stranded in Abu Dhabi: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अबू धाबी में फंसे इंग्लिश प्लेयर जॉनी बेयरस्टो, सोशल मीडिया पर ब्रिटेन सरकार से की मदद की अपील
- 4. CG DMF scam: हाई कोर्ट से पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी ढेबर को मिली जमानत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

