उत्तराखंड नेशनल गेम्स में प्रदेश के देव मीणा ने पोलवोल्ट में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड,टॉप 4 राज्यों में एमपी बरक़रार
- Rohit banchhor
- 10 Feb, 2025
मध्य प्रदेश के खिलाडी रमा सोनकर और आदित्य कुशवाहा को कांटे की टक्कर के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
MP News : भोपाल। उत्तराखंड नेशनल गेम्स 2025 में आज मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मॉडर्न पेंटाथलान में 3 स्वर्ण और 1 रजत व एथलेटिक्स में 1 स्वर्ण और 2 रजत आपने नाम किये। एथलेटिक्स, पोल वोल्ट व्यक्तिगात पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के देव मीणा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मध्य प्रदेश के देव मीणा ने 5.32 मी. की छलांग लगा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है,इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडू के सुब्रमणि शिवा की 5.31 मी. (नेशनल गेम्स 2022) की छलांग के नाम था।
MP News : वहीँ एथलेटिक्स, शॉटपुट, व्यक्तिगत पुरुष वर्ग मे मध्य प्रदेश के समरदीप सिंह गिल ने 19.38 मी. गोला फेक कर रजत पदक आपने नाम किया। वह मात्र 36 सेंटीमीटर के अंतर से स्वर्ण से चुक गए। इस प्रतियोगिता में गोल्ड ओलिंपिक खिलाडी तजिंदरपाल सिंह टूर ने अपने नाम किया। एथलेटिक्स, 3000 मी. स्तीप्लेचेस, व्यक्तिगत महिला वर्ग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की मंजू यादव ने रजत पदक आपने नाम किया। वह मात्र 22.07 सेकंड से स्वर्ण पदक से चूक गई। मॉडर्न पेंटाथलान में भी आज मध्य प्रदेश का दिन पदकों से भरा रहा।
MP News : मॉडर्न पेंटाथलान, बायथले, व्यक्तिगत महिला वर्ग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की रमा सोनकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मॉडर्न पेंटाथलान, बायथले, टीम महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की रमा सोनकर, कनक श्री धारीवाल और मानवी श्रीवास्तव ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वही मॉडर्न पेंटाथलान, बायथले, टीम पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश की पुरुष टीम के खिलाडी यश बत्हरे, आदित्य कुशवाहा और देवेन्द्र मरकाम ने भी स्वर्ण पदक जीता। मॉडर्न पेंटाथलान, के ही मिक्स्ड बायथले में मध्य प्रदेश के खिलाडी रमा सोनकर और आदित्य कुशवाहा को कांटे की टक्कर के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

