भोपाल में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, जिस स्कूल में पढ़ती है बच्ची उसी प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने किया रेप
भोपाल: भोपाल में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है और इसी स्कूल के टीचर ने ही उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची की मां ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने शिक्षक कासिम रेहान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को इस संबंध में शिकायत मिली थी कि पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर जानकारी जुटाई। जहां आरोपित कासिम रेहान आइटी का शिक्षक है। बच्ची की मां ने शिकायत में बताया, दो दिन पहले बच्ची स्कूल से घर पहुंची तो उसके प्राइवेट पार्ट पर आए चोट के निशान दिखे थे।
बाद में वह स्कूल प्रबंधन से शिकायत करने पहुंची और संबंधित शिक्षक नाम भी बताया, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया की आरोपी स्कूल शिक्षक पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया लिया है।

