Breaking News
Create your Account
Raipur City Crime : युवक की हत्या कर खेत में फेंकी थी लाश, चार आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम
- Pradeep Sharma
- 29 Jul, 2024
Raipur City Crime : रायपुर। शहर के धरसींवा थाना पुलिस ने मांढर में खेत में मिली युवक की लाश की गुत्थी को सुलझा लिया है।
Raipur City Crime : रायपुर। शहर के धरसींवा थाना पुलिस ने मांढर में खेत में मिली युवक की लाश की गुत्थी को सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दोपहिया वाहन और मोबाइल जब्त किया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है।
Raipur City Crime : मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि ग्राम गिरौद निवासी दामिनी पटेल ने थाना में शिकायत किया कि गिरौद में ही रहने वाले आरोपी लुकेश्वर पटेल, मनीष सगरवंशी, बंसत निषाद और उनके तीन अन्य साथी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर आए और उसके छोटे भाई लिकेश पटेल को अपने साथ ले गए। प्रार्थिया ने इस घटना की सूचना अपने बड़े भाई को दी, जिसने लिकेश पटेल को खोजने की कोशिश की। उसने मांढर डैम के पास एक खेत में लिकेश पटेल का शव पाया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण लिकेश पटेल की धारदार हथियार से हत्या कर दी और शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया।
Raipur City Crime : हत्या की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिवारजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर लगातार रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी बसंत निषाद 26 वर्ष, लुकेश्वर पटेल 26 वर्ष, भूपेन्द्र वर्मा 27 वर्ष और मनीष सागरवंशी 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में आपसी रंजिश के कारण हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। चारों आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। वहीं प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime : सूने मकानों पर गिरोह का धावा, नागपुर तक फैला नेटवर्क, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
- 2. Jammu Bridge Collapse : जम्मू में बड़ा हादसा : पुल ढहने से मलबे में दबकर कई लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 3. CG News : गरियाबंद में 36 घंटे में तीसरी बार भूकंप के झटके, इलाके में दहशत का माहौल
- 4. GST collection April 2026: दुनिया में उथल-पुथल के बीच भरा मोदी सरकार का खजाना, टूटे सारे रिकॉर्ड, GST कलेक्शन 2.42 लाख करोड़ रुपए के पार, जानें छत्तीसगढ़ का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

