NEET UG Re-Exam Admit Card : नीट यूजी री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड से पहले पूरा करना होगा ये प्रोसीजर
NEET UG Re-Exam Admit Card : नई दिल्ली। नेशल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी री-एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 21 जून को होने वाली परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड एनटीए की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक होगा।
Admit Card for the Re-Examination (21 June 2026) is now live at https://t.co/vupfOoEkmH
Before downloading the admit card, please verify your Bank Account details for refund.
Helpline: 011-40759000 / 011-69227700#NEET2026 #NTA pic.twitter.com/7nuGoOjDCL
NEET UG Re-Exam Admit Card : एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना भी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अभ्यर्थी अपना बैंक अकाउंट डिटेल वेरीफाई कर लें। ताकि फीस रिफंड प्रक्रिया में कोई समस्या न हो। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद बैंक खाता संबंधी जानकारी की जांच करनी होगी और उसके बाद ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।

