ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए 23 की शाम को पीएम पहुंचेंगे भोपाल, 25 आईपीएस के साथ 5 हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था...
- Rohit banchhor
- 17 Feb, 2025
उसको लेकर भी पुलिस प्रशासन के साथ जिला प्रशासन व्यवस्थाओं को बनाने में जुटा हुआ है।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। उसको देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आयोजन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश-विदेश के करीब बड़े उद्योगपति आएंगे उसको लेकर भी पुलिस प्रशासन के साथ जिला प्रशासन व्यवस्थाओं को बनाने में जुटा हुआ है।
MP News : अभी तक जारी हुए शेड्यूल के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में जीआईएस का शुभारंभ करेंगे। पीएम के साथ करीब दो दर्जन देशों के राजनेतिक और दर्जन भर से अधिक देशों के उद्योगपति भी भोपाल आएंगे। सुरक्षा व्यवस्था में करीब 25 आईपीएस अधिकारी सहित पांच हजार से अधिक पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा एक दर्जन ड्रोन और 500 से अधिक सीसीटीवी सड़कों के चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगे। उससे पहले 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छतरपुर प्रवास पर रहेंगे।
MP News : यहां वह छतरपुर के बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल का भूमि पूजन करेंगे। उसके बाद शाम को उनका भोपाल आने की संभावना है। डीसीपी ट्रैफिक के अनुसार 23 फरवरी को शाम 4.30 बजे तक पीएम के एयरपोर्ट पर आने की संभावना है। इसको लेकर एयरपोर्ट से राजभवन तक के मार्ग एक घंटे के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
MP News : प्रोटोकाल के हिसाब से रूट तीन घंटे पहले बंद हो जाते हैं पर एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक का ज्यादा दबाव देखते हुए सिर्फ एक घंटे के लिए इस रूट को बंद किया जाएगा। यहां से चलने वाले ट्रैफिक को मुबारकपुर चौराहे से डायवर्ट कर दिया जाएगा। राजभवन जाने वाले वाहनों के लिए रोशनपुरा से डायवर्ट कर दिया जाएगा।

