Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Pm Modi In Varanasi: वाराणसी से देश को मिली चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, बनारस रेलवे स्टेशन में लगे 'हर-हर महादेव’ के नारे
Pm Modi In Varanasi: लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन से एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर देश को बड़ी सौगात दी। दो दिवसीय काशी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। बनारस स्टेशन पर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच जब पीएम मोदी ने ट्रेनों को रवाना किया, तो माहौल देशभक्ति और उत्साह से गूंज उठा।
Pm Modi In Varanasi: चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा निर्मित ये सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनें देश में रेल यात्रा को और आधुनिक बनाएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से वंदे भारत सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 164 हो गई है। नई ट्रेनों के रूट बनारस–खजुराहो, लखनऊ–सहारनपुर, फिरोजपुर–दिल्ली और एर्नाकुलम–बेंगलुरु होंगे। इन मार्गों पर यात्रा का समय घटेगा, जिससे क्षेत्रीय विकास, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी।
Pm Modi In Varanasi: बनारस-खजुराहो ट्रेन काशी को विश्व प्रसिद्ध खजुराहो से जोड़ेगी, जबकि अन्य रूट उत्तर, दक्षिण और उत्तर-पश्चिम भारत को तेज कनेक्टिविटी देंगे। प्रधानमंत्री ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस देश के आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत की प्रतीक है - जो स्पीड, सुविधा और सुरक्षा का संगम है। भारतीय रेलवे अब अत्याधुनिक ट्रेनों के साथ स्टेशनों के पुनर्विकास पर भी जोर दे रहा है। वंदे भारत का यह नया अध्याय ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त करेगा और देश की प्रगति की रफ्तार को नई दिशा देगा।
Pm Modi In Varanasi: किराया
चारों नई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन आज से शुरू हो गया है। हालांकि इनके आधिकारिक किराए की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन अनुमान है कि चेयर कार का किराया लगभग ₹890 और एग्जीक्यूटिव चेयर का किराया करीब ₹2300 रहेगा, जो अन्य वंदे भारत ट्रेनों के समान होगा।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs WI : सेमीफाइनल में टीम इंडिया की धमाकेदार एंट्री, T20 WC में चेज किया सबसे बड़ा स्कोर, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया
- 2. LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
- 3. T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: भारत ने इंग्लैंड को दिया 254 रन का टारगेट, संजू ने खेली 89 रन की ताबड़तोड़ पारी, रशीद - जैक्स ने झटके 2-2 विकेट
- 4. CG News: 3.5 करोड़ के इनामी माओवादी नेता गणपति के तेलंगाना में आत्मसमर्पण की खबर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

