Breaking News
:

पीसीसी चीफ का सरकार पर बड़ा हमला, बोले-सबसे भ्रष्ट राज्य सर्च करेंगे तो गूगल बोलेगा एमपी, कांग्रेस डरने वाली नहीं

पीसीसी चीफ

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की मोहन सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पटवारी ने आज भोपाल में कहा की मध्य प्रदेश में देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि गूगल में अगर सर्च किया जाए सबसे भ्रष्ट प्रदेश देश का कौन सा है तो उसमें मध्य प्रदेश सर्व प्रथम आएगा। पटवारी ने कहा कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश का चेहरा कलंकित किया हैं।


हेमंत कटारे के साथ चट्टान की तरह खड़ी है कांग्रेस

मध्य प्रदेश विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और उनके परिजनों पर लोकायुक्त द्वारा दर्ज किए गए मामले पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि करप्शन की नए-नए विधा निकाल कर मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया गया है। जबकि विपक्ष ने अपनी भूमिका निभाते हुए सरकार का 100% सहयोग किया। जीतू ने कहा की सरकार के काम करने का तरीका नीतियों के विपरीत है। 300 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारियों की लोकायुक्त में जांच चल रही हैं। तीन दिन पहले 21 साल पुराने मामले में विधानसभा उपनेत प्रतिपक्ष कटारे पर FRI की गई, यहाँ द्वेष और बदले की भावना वाली राजनीति की जा रही। 70 साल की माता, बहु पर FRI की की गई। क्योंकि हेमंत कटारे लगातार सरकार को सच का आइना दिखा रहे थे।


बीजेपी का चाल चरित्र चेहरा नफरत और भ्रष्टाचार का है। हेमंत कटारे पर FIR की गई क्या ऐसा प्रदेश में एक ही केस है। अन्य पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि हेमंत कटारे के साथ पूरी कांग्रेस चट्टान की तरह खड़ी है। तकनीकी सवाल यह है कि कटारे का मामला सिविल का है,क्रिमिनल केस कैस किया गया, मतलब साफ़ है कि सरकार डराना चाहती है। लेकिन कांग्रेस सरकार से डरने वाली नही है। जीतू पटवारी ने कहा कि 20 हजार करोड़ की डकैती करने वाली सरकार ने सौरभ शर्मा मामले में लाल डायरी क्यों छिपाई..सरकार को शर्म आना चाहिए।कटारे के परिवार जनों पर भी करवाई करना बेहद शर्मनाक है। पीसीसी चीफ ने कहा कि राजनीती मर्यादा का पालन बीजेपी करें।


मोहन सरकार के सभी मंत्री लूट करने में व्यस्त

जीतू पटवारी ने मोहन सरकार के मंत्री मंडल पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के सभी मंत्री लूट करने में लगे हुए हैं, अगर सही से जांच हो तो एक भी मंत्री दफ्तर में बैठने लायक नही बचेगा।


नलजल योजना में हुई धांधली

पटवारी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की नल जल योजना में भारी धांधली की जा रही है.प्रदेश के एक भी जिले में 100 फीसदी काम नहीं हुआ। सीएम समेत PHE मंत्री के गृह क्षेत्र में हालत गंभीर हैं। करोड़ों की धांधली की गई। मैं ऐलान करता हूं कि यदि कोई भी नल जल योजना के सरकारी दावों के आधार पर हमें काम का सबूत दे तो कांग्रेस इनाम देगी।यह योजना तो लूट योजना बन गई है। इस योजना में 65 प्रतिशत से ज्यादा राशि का गबन हो रहा है। पटवारी ने आगे कहा कि पीएससी में सभी नियुक्ति में गड़बड़ियां हैं। सरकार ही ऐसा कर रही है..लगातार गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं..जिस विकलांग का वीडियो वायरल हुआ वो मैने नहीं देखा लेकिन सरकार को सभी गड़बड़ियों की जांच करना चाहिए।


जीआईएस से कांग्रेस को दिक्कत नही

जीतू पटवारी ने कहा कि जीआईएस से कांग्रेस को दिक्कत नहीं..लेकिन दिखावा ओर काम में बहुत अंतर होता है। सरकार सिर्फ इवेंट कर रही है। कांग्रेस भी चाहती है प्रदेश विकास करें और यहां निवेश आए।उन्होंने कहा कि वे आगामी समय में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आने वाले उद्योगपतियों को पत्र लिखने जा रहे हैं कि वे राज्य में आएं और निवेश करें। साथ ही इस बात का खुलासा होना चाहिए कि पूर्व में आयोजित इंवेस्टर्स समिट में जिन लोगों ने वादे किए थे, उन्होंने क्या किया। यह निवेशक राज्य सरकार से आधारभूत सुविधाओं पर बात करें। सरकार की नीतियां बनाने का प्रयास करें ताकि उद्योग लगा सकें और राज्य के लोगों को रोजगार मिले और राज्य की आर्थिक स्थिति सुधरे

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us