Breaking News
:

शान से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय त्योहार, भोपाल में राज्यपाल तो इंदौर में सीएम करेंगे ध्वजारोहण,जानिए पूरा कार्यक्रम

MP News

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना जिले में और जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण एवं कलेक्टर ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

MP News : भोपाल। रविवार को देशभर में गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया जाएगा। राजधानी भोपाल में भी गणतंत्र के रंग देखने को मिलेंगे। भोपाल के लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 9 बजे से राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह में राज्यपाल मंगू भाई ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके अलावा सीएम डॉ मोहन यादव इंदौर में धवजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना जिले में और जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण एवं कलेक्टर ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।


MP News : मध्य प्रदेश विधान सभा में प्रमुख सचिव एपी सिंह और, पीएचक्यू में डीजीपी कैलाश मकवाना,पुलिस कमिश्नर दफ्तर में सीपी हरिनारायण चारी मिश्र ध्वाजारोहण करेंगे। राष्ट्रीय पर्व के मौके पर प्रदेश के सभी शासकीय,अशासकीय विद्यालय, महाविद्यालय के अलावा निजी दफ्तरों के अलावा मोहल्ले के वार्ड कार्यालय में भी ध्वज फहराया जाएगा। इधर दूसरी और गणतंत्र दिवस को लेकर प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय में आकर्षक साज सज्जा की गई है। दफ्तर राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए हुए हैं।


MP News :  भोपाल में इन स्थानों पर होगा राष्ट्रीय पर्व को लेकर आयोजन-
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेयर मालती राय रविवार, 07.30 बजे आई.एस.बी.टी. स्थित निगम कार्यालय परिसर में तथा निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी प्रातः 08ः15 बजे माता मंदिर हर्षवर्धन काम्पलेक्स स्थित निगम कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण करेंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी जिलों एवं मंडलों में झण्डावंदन के कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश कार्यालय परिसर में 26 जनवरी को झण्डावंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद प्रदेश कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 8.20 बजे ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। दूसरी और गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी जायेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण करेंगे। प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर सुबह 8.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में झंडावंदन किया जायेगा, तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जनता के नाम संबोधित अपने संदेश का वाचन करेंगे।


MP News :  कौन मंत्री कहां करेगा धवाजारोहण-
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा देवास में 
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा
पंचायत और ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सागर में
जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह झाबुआ में
नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार में
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह जबलपुर में
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा सिवनी में
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रतापसिंह कटनी में
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उईके अलीराजपुर में
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ग्वालियर में
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना दतिया में
महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया नीमच में
खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नरसिंहपुर में
खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग हरदा मे
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह निवाडी में
अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान उमरिया में
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी में
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला श्योपुर में
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप रतलाम में
उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार पन्ना में ध्वज फहराएंगे

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us