Create your Account
MP Weather : 16 जनवरी के बाद फिर बदलेगा मध्यप्रदेश का मौसम, IMD ने दी बारिश की चेतावनी, जानें अपडेट
MP Weather : भोपाल। मध्यप्रदेश में मकर संक्रांति के साथ ही कड़ाके की ठंड ने लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। सुबह के समय घना कोहरा अब कुछ घंटों तक ही सीमित रह गया है, लेकिन रात और तड़के ठंड का असर तेज़ बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखने लगा है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। जहां 12 और 13 जनवरी की रात तापमान 11 डिग्री था, वहीं अब कई जिलों में यह 9 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिन तक ठंड का यह सिलसिला जारी रह सकता है। लोगों को सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी बरतने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
MP Weather : इन जिलों में सबसे ज्यादा ठंड का असर
प्रदेश के शहडोल और कटनी जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है। वहीं ग्वालियर और भोपाल की रातें भी काफी सर्द हो गई हैं। उज्जैन में बीती रात न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं के कारण दो दिन की राहत के बाद फिर से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। उज्जैन शहर सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। नानाखेड़ा, इस्कॉन मंदिर क्षेत्र, कोठी रोड, ऋषिनगर और महानंदा नगर सहित कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही। सुबह करीब 8 बजे के बाद कोहरा कुछ हद तक छटा, लेकिन तब तक आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। उज्जैन से इंदौर, देवास और मक्सी जाने वाले मार्गों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही।
MP Weather : बारिश के बन रहे हैं आसार
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के पास से एक ट्रफ गुजर रही है, हालांकि इसका सीधा असर मध्यप्रदेश में नहीं पड़ रहा है। लेकिन एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस 16 जनवरी से हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 3 से 4 दिन बाद मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश या बादल छाने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जनवरी महीने में मावठे की बारिश भी हो सकती है। पिछले साल जनवरी में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई थी। इस बार भी साल की शुरुआत में ही बादल छाने के संकेत मिल चुके हैं।
MP Weather : कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार थमी
प्रदेश के उत्तरी हिस्सों ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। कोहरे की वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें तय समय से देरी से पहुंच रही हैं। मालवा, झेलम और सचखंड एक्सप्रेस सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इसके अलावा पंजाब मेल, जन शताब्दी समेत करीब एक दर्जन ट्रेनें लेट चल रही हैं।
MP Weather : दिन में धूप, रात में सर्दी
शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा। सुबह आर्द्रता 88 फीसदी और शाम को 56 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में तेज धूप खिलने से हल्की राहत मिलेगी, लेकिन रात के समय सर्द हवाएं अगले एक सप्ताह तक ठंड का एहसास कराती रहेंगी।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 66 सिलेंडर और रिफिलिंग मोटर जब्त
- 2. ICC T20 Rankings: वर्ल्ड कप के बाद इन खिलाड़ियों की ICC रैंकिंग में लम्बी छलांग, ईशान - वरुण नंबर- 2, संजू को 18 स्थान का फायदा
- 3. Share Market: शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 75,000 के पार; जानिए निफ़्टी का हाल
- 4. Special Train for T20 WC Final: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, T20 Final के चलते दिल्ली से साबरमती के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

