Create your Account
MP News : रील का जुनून बना काल, रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाते वक्त एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्त की मौत
MP News : देवास। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत ने दो मासूम जिंदगियों को लील लिया। औद्योगिक थाना क्षेत्र के बीराखेड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर रील और फोटो शूट करना दो नाबालिग दोस्तों के लिए आखिरी फैसला साबित हुआ। रेलवे पटरी पर वीडियो बनाते समय वे तेज रफ्तार मालवा एक्सप्रेस और इंदौर–बिलासपुर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शंकर नगर निवासी सनी योगी और विकास नगर निवासी आलोक मालवीय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रील बना रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की गति और खतरे का अंदाजा नहीं लगा सके और संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार दोनों मृतक 10वीं कक्षा के छात्र थे। हादसे के चलते कुछ समय के लिए रेल यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे जाएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : छत्तीसगढ़ में कोर्टों पर बम धमकियों का सिलसिला जारी, अब बालोद और बेमेतरा में मचा हड़कंप
- 2. Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क में मेयर ज़ोहरान ममदानी के आवास के बाहर बम हमले की कोशिश, दो संदिग्ध हिरासत में
- 3. CG News: रायपुर में 100 बिस्तर वाले नए अस्पताल का भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी और मजबूत
- 4. Special Train for T20 WC Final: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, T20 Final के चलते दिल्ली से साबरमती के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

