Create your Account
MP News : धान खरीदी प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त ने दबोचा
- Rohit banchhor
- 15 Jan, 2026
लोकायुक्त पुलिस अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
MP News : सिवनी। मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच बढ़ते भ्रष्टाचार के मामलों में एक और गंभीर खुलासा सामने आया है। सिवनी जिले में उड़ेपानी समिति के धान खरीदी प्रभारी हसीब कुरैशी को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस और लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, मामला भोमा टोला निवासी किसान दुर्गेश चंद्रवंशी से बेची गई धान के भुगतान के एवज में 1800 रुपये की घूस मांगने का है। किसान की शिकायत पर लोकायुक्त ने मामले की जांच शुरू की और सत्यापन के बाद गुरुवार को जाल बिछाकर प्रभारी को दबोच लिया।
लोकायुक्त की टीम ने 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए हसीब कुरैशी को रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त पुलिस अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के घर बैठे करें दिव्यदर्शन, देखें Live
- 2. CG News : ममता हुई शर्मसार, 4 माह के मासूम को मां ने गुस्से में पटककर ली जान
- 3. Horoscope of Chaitra Navratri: मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से आज इन जातकों का बढ़ेगा आत्मबल, इनकी बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
- 4. CG Assembly Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का अंतिम दिन आज, 71 ध्यानाकर्षण लगाए गए, नेता प्रतिपक्ष ने उठाया अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उद्योगों का मुद्दा, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

