Breaking News
Create your Account
MP News : परिजनों की प्रताड़ना से तंग बुजुर्ग ने लाइसेंसी राइफल से दी जान, सुसाइड नोट बरामद
- Rohit banchhor
- 14 Feb, 2026
बहू और परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली।
MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पारिवारिक विवाद का एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। थाटीपुर थाना क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में 95 वर्षीय बुजुर्ग ने कथित तौर पर बहू और परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली।
मृतक की पहचान रामाधार गुप्ता के रूप में हुई है, जो इलाके में डेयरी संचालन करते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोली उनके पेट में लगी और पीठ से आर-पार निकल गई। घटना स्थल पर उनकी 12 बोर की लाइसेंसी राइफल भी बरामद हुई है।
पुलिस जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें बुजुर्ग ने अपनी बड़ी बहू पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से आहत होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट की सत्यता और अन्य परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : हाई प्रेशर से अंडरग्राउंड बोरिंग फटा, मकान मालिक बाल-बाल बचा, देखें वीडियो
- 2. UP News : अब दुबई और शारजाह में बिकेंगी पूर्वांचल की सब्जियां, शेख खाएंगे काशी का बैंगन और जौनपुर की मूली
- 3. CG Accident : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
- 4. Cyber Fraud : साइबर ठगों का नया तरीका, एक दिन में 7 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आए फर्जी कॉल, OTP मांगकर व्हाट्सएप किया हैक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

