Create your Account
MP News : निजी जमीन पर अवैध सड़क निर्माण का विरोध करने पर दबंगों ने महिलाओं को जिंदा जमीन में गाड़ा
- Rohit banchhor
- 21 Jul, 2024
MP News : भोपाल/रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। खबर है कि जमीन विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने दो महिला को जिंदा दफन कर दिया।
MP News : भोपाल/रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। खबर है कि जमीन विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने दो महिला को जिंदा दफन कर दिया। हालांकि आसपास मौजूद कुछ लोगो ने मदद के लिए आगे बढ़कर दोनों महिला की जान बचाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगनवा थाना क्षेत्र के हिनोता जरोटा गांव में दबंगों ने सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले मोरंग के भीतर दोनों महिला को दफना दिया था। बताया जाता है कि निजी जमीन पर जबरन सड़क बनाने का विरोध करने पर दोनों महिलाओं पर मोरंग डालकर उन्हें दबा दिया गया।
MP News : बता दें कि हिनौता गांव में दो पक्षों के बीच एक जमीन को लेकर कई समय से विवाद चल रहा था। इस बीच राजेश सिंह उर्फ छुटकउ अपनी जेसीबी और मुरुम से भरा डंपर लेकर विवादित जमीन पर सड़क बनाने पहुंच गया। अपनी निजी जमीन पर सड़क बनते देख आशा पांडेय और ममता पांडेय ने इसका विरोध। दोनों महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को देख वहां मौजूद दूसरे पक्ष को गुस्सा आ गया। गोकर्ण पांडेय, महेंद्र पांडेय, चंद्रभान पांडेय सहित आधे दर्जन से ज्यादा लोगों ने दोनों महिलाओं के साथ मारपीट की और जमीन में जिंदा गाड़ दिया।
MP News : लोगों ने बताया कि अगर जमीन के अंदर से दोनों महिलाओं को बाहर निकालने में थोड़ी सी भी देर होती तो उनकी जान जा सकती थी। जमीन के अंदर से बाहर निकलने के बाद दोनों बदहवास हो गई थी। दोनों को पहले चिकित्सक के पास ले जाया गया,उसके बाद मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। रीवा के एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल के मुताबिक मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : शराब घोटाले पर ED का बड़ा शिकंजा, 13 ठिकानों पर की छापेमारी, करोड़ों की नकदी और सोना जब्त
- 2. Iran Explosion : ईरान में ऑर्डनेंस क्लियरेंस के दौरान बड़ा हादसा : IRGC के 14 जवानों की मौत
- 3. Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा, सोने के धागों की साड़ी, 1800 कैरेट डायमंड ब्लाउज ने खींचा ध्यान
- 4. Maharashtra Class 10th Result: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, फिर लड़कियों ने मारी बाजी, कैसे देखें रिजल्ट.. यहां देखें Step-by-Step जानकारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

