Create your Account
MP: सीएम डॉ मोहन यादव ने बृहस्पति मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना की, टी स्टॉल पर लोकल्स के साथ ली चाय की चुस्की
MP: उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन स्थित देवगुरु श्री बृहस्पति मंदिर पहुंचकर पत्नी के साथ भगवान बृहस्पति के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। यह पूजन मंदिर के मुख्य पुजारी आलोक गुरु द्वारा संपन्न कराया गया। सीएम दंपति ने मंदिर में शांति और समृद्धि की कामना की।
MP: मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री तेलीवाड़ा चौराहे के पास स्थित शहर की पुरानी प्रसिद्ध चाय की दुकान पर रुके। ठंड के मौसम में उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर चाय का आनंद लिया और उनसे अनौपचारिक बातचीत की। दुकान संचालक का हालचाल पूछा तथा उनकी समस्याओं को सुना।
MP: चाय पीने के बाद डॉ यादव ने दुकानदार को पैसे देने की कोशिश की। दुकानदार के संकोच करने पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, “ये पैसे तो लेने ही होंगे।” अंततः दुकानदार ने पैसे स्वीकार किए। इस सादगी भरे अंदाज से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: लाल आतंक को खत्म करने में ISRO का अहम रोल, मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होगा छत्तीसगढ़ - गृहमंत्री विजय शर्मा
- 2. Israel Iran War : ईरान पर इजरायल की भीषण एयरस्ट्राइक, तेहरान में मिसाइल सेंटर तबाह; अरब देशों में ‘रेड अलर्ट’ जारी
- 3. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, कई जिलों में तापमान 40°C ज्यादा, हल्की बारिश और आंधी-गरज के भी आसार
- 4. MP News : शादी की खुशियां उजड़ीं, ई-स्कूटी ब्लास्ट से सुपरवाइजर का घर राख, मछलियां तक जलीं
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

