Create your Account
MP Budget Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से होगा शुरू, 19 दिनों में होंगी 12 बैठक
MP Budget Session 2026: भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 2026 16 फरवरी से शुरू होगा। यह सत्र कुल 19 दिनों का रहेगा, जिसमें से 12 दिन बैठकें आयोजित की जाएंगी। विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र के दौरान 21, 22 और 28 फरवरी को अवकाश रहेगा, इसके अलावा 1 मार्च (रविवार) और 3 मार्च (होली) को भी अवकाश रहेगा। सत्र 6 मार्च तक चलेगा।
MP Budget Session 2026: पहली बार रोलिंग बजट पेश हो सकता है
सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश में इस साल सालाना बजट की जगह रोलिंग बजट पेश किया जा सकता है। यह व्यवस्था 2026-27 से लागू होगी और तीन साल की मध्यम अवधि पर आधारित होगी। इस कदम से राज्य सरकार को खर्च पर नियंत्रण, योजनाओं की निरंतर समीक्षा और दीर्घकालिक विकास को मजबूती देने में मदद मिलेगी।
MP Budget Session 2026: बजट का फोकस GYAN पर
आगामी बजट GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) पर केंद्रित होगा। खासकर महिलाओं से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत ‘लाडली बहना योजना’ और ‘लखपति दीदी योजना’ को बढ़ावा देकर महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया जाएगा।
MP Budget Session 2026: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे बजट
मध्य प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा साल 2026 का बजट पेश करेंगे। यह उनके लिए तीसरा बजट होगा। इसके साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 भी पेश किया जाएगा। पिछला बजट (2024-25) 3.65 लाख करोड़ रुपये और (2025-26) 4.21 लाख करोड़ रुपये का पेश किया गया था।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका 5,000 शिक्षकों की भर्ती को राज्य सरकार ने दी मंजूरी, आदेश जारी
- 2. UP Accident : तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 5 घायल
- 3. CG Breaking: गरियाबंद के दुधकैयां गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई गाड़ियों में आग लगाई, इलाका छावनी में तब्दील
- 4. UP News : पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? मुख्यमंत्री योगी का हाफ एनकाउंटर पर बड़ा बयान, हाई कोर्ट ने उठाया था सवाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

