Create your Account
MP Accident : तेज रफ्तार ट्राले ने श्रद्धालुओं की कार को मारी टक्कर, 3 की मौत
MP Accident : नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सांवलिया सेठ मंदिर, मंडफिया में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को अज्ञात ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नयागांव चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे मंदसौर जिले के चार श्रद्धालु कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्राले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल नीमच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भारत डांगी (43), गोवर्धन मेघवाल (58) और पिंकेश पोरवाल (40) को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामसिंह बंजारा (42) की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन सुबह अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात ट्राले की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Chaitra Navratri Horoscope: मां कूष्मांडा की कृपा से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 2. Raipur City News : रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशी नागरिकों को बनाया गया ठगी का शिकार, 25 से अधिक गिरफ्तार
- 3. MP Crime : बाइक सवार बदमाशों ने नाबालिग पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, शहर में दहशत
- 4. Rain Orange Alert in CG: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले तीन घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

