Create your Account
MP Accident : स्कूल बस से टकराया तेज़ रफ़्तार ट्रक, ड्राइवर की दर्दनाक मौत, मासूम बच्चे जख्मी
MP Accident : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सड़क सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नेशनल हाईवे पर नीवड़ी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने अल्ट्रोनियस स्कूल की बस को आमने-सामने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस गलेथा गांव से बच्चों को लेकर लौट रही थी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक 67 वर्षीय सनमान सिंह सिकरवार की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार छह से अधिक स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी चीख-पुकार से पूरा इलाका सहम उठा। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की तेज़ रफ़्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market 20 March: रिकवरी मोड में बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में छाई हरियाली
- 2. Big Accident : बजरी लदे डंपर से टकराने के बाद बस में लगी आग, 14 की मौत, 18 घायल
- 3. CG News : अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 टन लोहे का कबाड़ जब्त
- 4. RBSE 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.23 प्रतिशत बच्चे पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

