Breaking News
:

1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में जमा हुई 1553 करोड़ रूपए की किश्त, सीएम बोले 3 हजार तक करेंगे राशि

MP News

किसान कल्याण योजना में 81 लाख हितग्राही किसानों के खाते में 1624 करोड़ रुपये अंतरित किए गए।

MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ तहसील के पीपलरावां ग्राम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना के हितग्राही किसानों के खातों में राशि अंतरित की । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान हितग्राहियों से संवाद कर योजना के लाभ की जानकारी भी ली। सीएम ने एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1553 करोड़ रुपए ट्रांसफर की।वही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रुपये और किसान कल्याण योजना में 81 लाख हितग्राही किसानों के खाते में 1624 करोड़ रुपये अंतरित किए गए।


MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 144 करोड़ के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इसमें 102 करोड़ रुपये के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 42 करोड़ रुपये के 16 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न शासकीय योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करते हुए भी नजर आए।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रंजीत सागर परियोजना से आस-पास के गांवों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। क्षेत्र में हरियाली छायेगी और किसान समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि कि पारस पत्थर से लोहा भी सोना बन जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हर खेत को पानी और बिजली की सुविधा मिले तो किसान समृद्धशाली होंगे और फसलरूपी सोना जरूर मिलेगा।


MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी और बिजली उपलब्ध करा रही है। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई ने 20 वर्ष पहले जो नदी जोड़ो का सपना देखा था आज वह प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री ने हमें केन-बेतवा लिंक योजना के लिए 1 लाख करोड रुपए दिए हैं। इस योजना से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। एक अन्य 70 हजार करोड रुपए की पार्वती-कालीसिंध-चंबल योजना पर भी कार्य शुरू हुआ है। प्रदेश के प्रत्येक के गांव, एक-एक खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा। इस बार किसानों के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य होगा 2600 रूपए होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम और हर खेत को पानी देना है।


MP News : आगे 3 हज़ार रुपए की जाएंगी राशि-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे समाज में माँ, बहन, बेटियों का सर्वोच्च स्थान है। मंदिरों में माता की स्थापना की जाती है। हमारी संस्कृति राधे-श्याम सीता-राम की है। हमारी सरकार निरंतर बहनों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। बहनों के लिए लाड़ली बहना, उज्ज्वला योजना, कल्याणी आदि अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। लाड़ली बहना की राशि को भी धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रूपए प्रति माह तक किया जाएगा।


MP News : श्रद्धालुओं की हर संभव मदद करें : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि मध्यप्रदेश की सीमा में सिवनी से लेकर, कटनी, मैहर, सतना रीवा और चाकघाट तक जगह-जगह पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण बन रही जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहें। मध्यप्रदेश की सीमा के अंदर जहां भी महाकुंभ के श्रद्धालु हैं, वहां जिला प्रशासन के अधिकारी उनके ठहरने, भोजन, पानी, शौचालय व अन्य आवश्यक व्यवस्था बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश की सीमा में किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। भाजपा के विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि भी सेवा कार्यों में जुटें।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us