Create your Account
इंडिया मास्टर्स की धमाकेदार जीत, युवराज सिंह ने जड़े 7 गगनचुंबी छक्के, फाइनल में पहुंची टीम
रायपुर। गुरुवार को रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें इंडिया मास्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स को 94 रनों से करारी शिकस्त दी। इस शानदार जीत के साथ इंडिया मास्टर्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

मैच में युवराज सिंह ने 7 गगनचुंबी छक्कों के साथ तूफानी पारी खेली, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 42 रनों की शानदार पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। स्पिनर शाहबाज नदीम ने 4 विकेट झटककर ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।
मैच की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों स्टीव ओकीफ और जेवियर डोहर्टी ने अंबाती रायुडू (5) और पवन नेगी (11) को जल्दी आउट कर भारत को झटके दिए। लेकिन सचिन ने संयम के साथ बल्लेबाजी की और अपने क्लासिक ड्राइव व स्वीप शॉट्स से मैदान पर जादू बिखेरा। दूसरी ओर, युवराज ने मिडविकेट पर विशाल छक्के के साथ आक्रामक अंदाज दिखाया।
सचिन के मैदान पर उतरते ही स्टेडियम “सचिन-सचिन” के नारों से गूंज उठा। मैच के बाद छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने विजेता टीम को सम्मानित किया। अब सभी की निगाहें फाइनल पर टिकी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Digital Arrest: सीबीआई अफसर बनकर 23 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
- 2. Raipur Big Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, आदेश जारी
- 3. Delhi Earthquake : दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
- 4. CG Crime : पिकअप में छिपाकर ले जा रहे 2.14 करोड़ की अफीम पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

