Breaking News
:

IAS Transfer : तबादलों का दौर, मोहन सरकार ने 39 आईएएस और 20 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के किए ट्रांसफर

IAS Transfer

सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार की शाम इस संबंध में आदेश जारी किया है।

IAS Transfer : भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ मोहन यादव की सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। बड़े पैमाने पर आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार की शाम इस संबंध में आदेश जारी किया है।मंदसौर, धार, डींडोरी, सीधी, खंडवा, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा और शहडोल जिला पंचायत में नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नियुक्त किया गया है। अपर सचिव कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर अमित तोमर को तैनात किया गया है। कई जिलों के अपर कलेक्टर भी बदले गए हैं।


IAS Transfer : इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सरिता बाला ओम प्रजापति को जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी), भोपाल का संचालक बनाया गया है। जमुना भिड़े को उप सचिव उद्यनिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग पद पर तैनात किया गया है। अर्थ जैन को अलीराजपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जोबट पद पर तैनात  किया गया है।अनीशा श्रीवास्तव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिपरिया नर्मदा पुरम पद पर नियुक्त किया गया है। विशाल धाकड़ को धार जिला सहायक कलेक्टर के पद से हटाकर वन विभाग अपर सचिव पद पर तैनात किया गया है। छतरपुर जिला  सहायक कलेक्टर कार्तिकेय जायसवाल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अपर सचिव पद पर तैनात किया गया है।


IAS Transfer : बिछिया जिला मंडला अनुविभागीय धिकारी (राजस्व) के पद पर सोनाली देव को तैनात किया गया है। सिद्धार्थ जैन को भोपाल जिला अपर कलेक्टर, रोहित सिसोनिया को इंदौर नगर पालिका निगम का अपर आयुक्त, कुमार सत्यम को ग्वालियर का अपर कलेक्टर और ज्योति शर्मा को इंदौर अपर कलेक्टर बनाया गया है। मुख्यमंत्री उपसचिव पद पर संदीप केरकेट्टा को तैनात किया गया है। राजेश कुमार को जैन को मंदसौर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। अभिषेक चौधरी को धार जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डॉ नागार्जुन बी गौड़ा को खंडवा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी और प्रखर सिंह को अलीराजपुर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। आईएएस अफसर के स्थानंतरण की पूरी सूची नीचे दी गई है।


IAS Transfer : राज्य प्रशासनिक सेवा के इन अफसरों का हुआ स्थानंतरण
प्रदेश में 20 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली है। डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, अपर आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। भास्कर गोयल को प्रभारी डिप्टी कलेक्टरझाबुआ बनाया गया है। खरगोन संयुक्त कलेक्टर पर सत्यनारायण दरें होंगे। कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग उप सचिव पद की जिम्मेदारी अरुण कुमार सिंह को सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग उप सचिव पद पर जयेन्द्र कुमार विजयवत को तैनात किया गया हैं।



Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us