राजधानी के बोट क्लब पर शुरू हुआ ईवी-चार्जिंग स्टेशन, ट्रायल अवधि में निशुल्क रहेगी सुविधा
- Rohit banchhor
- 12 Feb, 2025
पिछले तीन दिवस में 150 से अधिक वाहनों ने बिजली की 3 हजार यूनिट चार्ज की है।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बोट क्लब पर फास्ट ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। इसमें एक बार में एक साथ 5 कारें या अन्य वाहन एक साथ चार्ज हो सकेंगे। ट्रायल के रूप में एक सप्ताह के लिए कारों को चार्जिंग मुफ्त रहेगी। चार्जिंग स्टेशन से पिछले तीन दिवस में 150 से अधिक वाहनों ने बिजली की 3 हजार यूनिट चार्ज की है।
MP News: लेक व्यू पर 120 किलोवाट, 60 किलोवाट एवं 22 किलोवाट क्षमता के फास्ट चार्जिग स्टेशन चनाए गए हैं। इनमेन टाईप-2 चार्जिग गन का इस्तेमाल किया गया है। इनमें कार फुल चार्ज एक घंटे में हो सकेगी। भोपाल स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू अरूण कुमार के निर्देश पर ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से पूर्व उक्त चार्जिंग स्टेशन शुरू किया गया है।
MP News : साथ ही एक अन्य चार्जिंग स्टेशन जल्द ही एमपी नगर मल्टीलेवल पार्किंग के पास शुरू होगा। इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। वाहन चार्ज करने के लिए वाहन मालिकों को एप अपने फोन पर डाउनलोड करना होगा। इसमें न्यूनतम 50 रूपये की राशि बेलेंस रखना होगी। वर्तमान में एप डाउनलोड कर ई-वाहन को चार्ज किया जा सकेगा।
MP News : सात दिनों तक चार्जिंग शुल्क नही लगेगा। एप पर दिए गए निर्देश का पालन करते हुए वाहनों को चार्ज किया जा सकेगा। एप डाउनलोड करने के लिए स्टेशन पर क्यू आर कोड की सुविधा भी दी गई है।

