Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG Politics: प्रदेश कांग्रेस में बदलाव पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, बोले: हर जिम्मेदारी निभाई, पीसीसी की भी जिम्मेदारी दी, तो निभाऊंगा
- Pradeep Sharma
- 18 Feb, 2025
CG Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पीसीसी चीफ बदले जानें की अटकलों के बीच पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। बिलासपुर पहुंचे सिंहदेव ने भी कहा कि अगर उन्हें जिम्मेदारी दी जाती है, तो वे उसे निभाने के लिए तैयार हैं।
रायपुर/बिलासपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पीसीसी चीफ बदले जानें की अटकलों के बीच पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। बिलासपुर पहुंचे सिंहदेव ने भी कहा कि अगर उन्हें जिम्मेदारी दी जाती है, तो वे उसे निभाने के लिए तैयार हैं। इससे पहले भी जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई, उन्होंने उसे पूरी निष्ठा से निभाया है।
CG Politics: संगठन में बदलाव को लेकर सिंहदेव ने कहा कि पूरे देश में बदलाव की आवश्यकता है, और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष और संगठन में बदलाव होगा, तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है, हालांकि यह एक चर्चा का विषय है।
CG Politics: जब उनसे पूछा गया कि क्या वे पीसीसी अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उन्होंने उसे आज तक निभाया है। अगर यह जिम्मेदारी उन्हें दी जाती है, तो वे उसे भी पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
CG Politics: अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जिला संगठनों के द्वारा नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किए जाने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम किया है, उसके खिलाफ स्वाभाविक रूप से कार्रवाई करनी होती है। किसी के खिलाफ नहीं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जो कांग्रेस के संविधान व व्यवस्था को तोड़ रहे हैं। इस कार्रवाई को किसी गुट विशेष के खिलाफ नहीं मानना चाहिए।
CG Politics: राज्य सरकार ने नए काम नहीं किए पूर्व मंत्री सिंहदेव ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार कोई नया काम नहीं कर रही है। हालत ये है कि संकल्प पत्र में जो धान का 3100 रुपए देने की बात कही गई थी, वह भी नहीं दिया गया है। उनसे जब पूछा गया कि आप इस सरकार को 10 में कितने नंबर देंगे तो उन्होंने कहा कि वे 4 दे सकते हैं क्योंकि सामान्य काम हो रहे हैं। पर कुछ विशेष काम या योजनाओं पर अब तक सरकार का ध्यान नहीं है।
Related Posts
More News:
- 1. Teacher Suspended : डीईओ ने उठाया कड़ा कदम, नशे में स्कूल पहुंचने वाले दो शिक्षक सस्पेंड
- 2. CG News : सरकारी योजना का भी लाभ ले रहा था अफीम उगाने वाला किसान, कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
- 3. Raipur City News : खारून रेलवे कॉलोनी में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
- 4. T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप के दूसरा सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की होगी टक्कर, जीतने वाली टीम की फाइनल में होगी एंट्री, जानिए वानखेड़े की पिच का मिजाज, लाइव स्ट्रीमिंग समेत हर छोटी बड़ी जानकारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

