Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
CG News : महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की चैंपियन बनी टीम इंडिया, सीएम विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी बधाई
CG News : रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 47 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए पहली बार महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय टीम को विश्वविजेता बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने अनुशासन, समर्पण, आत्मविश्वास और अदम्य जज़्बे से देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इसे “परिश्रम, आत्मविश्वास और संकल्प की जीत” बताते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि देशभर की उन बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती हैं। सीएम साय ने कहा “यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उस संघर्ष, समर्पण और मेहनत का प्रतीक है जो हमारी बेटियों ने वर्षों से किया है। टीम इंडिया की यह कामयाबी देशभर की महिला खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देगी।”
CG News : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी दी बधाई
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी महिला क्रिकेट टीम की इस जीत पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारत की बेटियों की असाधारण उपलब्धि है। उन्होंने कहा “धरती पर बेटियों ने विश्व विजेता का तमगा जीता और आसमान में @ISRO ने तिरंगे का दम दिखाया। भारत मां की बेटियों ने न केवल मैदान जीता बल्कि पूरे देश का दिल भी जीत लिया।”
उन्होंने आगे कहा कि भारत की बेटियों की यह पारी, यह खेल और यह जज़्बा माउंट एवरेस्ट से भी ऊंचा है। यह जीत 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व और उत्सव का क्षण है। महिला क्रिकेट टीम की यह जीत न केवल भारतीय खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई है, बल्कि इसने हर उस लड़की को नई उम्मीद दी है जो अपने सपनों को साकार करने का हौसला रखती है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अंधविश्वास का खूनी खेल, तांत्रिक क्रिया के नाम पर स्क्रैप व्यापारी समेत 3 की हत्या, 6 आरोपी जेल भेजे गए
- 2. Big Accident : टायर बदलते वक्त तीन वाहनों की टक्कर, दंपति समेत 3 की मौके पर मौत
- 3. Central Information Commission: केंद्रीय सूचना आयोग में सीआईसी सहित 8 सूचना आयुक्तों के नियुक्ति आदेश जारी, सूची में छत्तीसगढ़ कैडर के इस रिटायर आईपीएस का नाम
- 4. Samantha-Raj Nidimoru's wedding: समांथा रुथ प्रभु ने की दूसरी शादी, राज निदिमोरु संग लिए सात फेरे, सामने आई तस्वीरें
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

