CG News : मलेरिया के प्रकोप से जूझ रहे जवान, अस्पताल में भर्ती, दो की मौत...
- Rohit banchhor
- 31 Jul, 2024
CG News : जगदलपुर। बस्तर में विषम परिस्थितियों में हथियारबंद हार्डकोर नक्सलियों से मुकाबला करने वाले सुरक्षाबलों के जवान इन दिनों मलेरिया के प्रकोप से जूझ रहे हैं।
CG News : जगदलपुर। बस्तर में विषम परिस्थितियों में हथियारबंद हार्डकोर नक्सलियों से मुकाबला करने वाले सुरक्षाबलों के जवान इन दिनों मलेरिया के प्रकोप से जूझ रहे हैं। मानसून के मौसम में दूरस्थ कैंपों में तैनात जवान मलेरिया की चपेट में आकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस मानसून सीजन में अब तक दो जवानों की मलेरिया से मौत हो चुकी है।
CG News : बता दें कि बस्तर संभाग में मलेरिया से ग्रसित जवानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सीआरपीएफ और पुलिस के अधिकारी भी मलेरिया की चपेट में आ रहे हैं। कांकेर में तैनात बस्तर फाइटर के जवान और नारायणपुर में तैनात एसटीएफ जवान की मलेरिया से मौत हो चुकी है। बस्तर जिले में मौजूद एसटीएफ कैंप के 17 जवान मलेरिया पॉजिटिव पाए गए थे, जिनका इलाज बस्तर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि जंगलों में तैनात जवानों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मच्छरदानी, ओडोमॉस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

