Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News: छत्तीसगढ़ पहुंची CRPF के 800 जवानों की पहली बटालियन, नक्सलवाद समाप्त करने तैनात होंगे 3200 जवान
CG News: नई दिल्ली/रायपुर। केंद्र सरकार की नक्सलवाद के खात्मे को लेकर चल रही रणनीति के अनुरूप अब छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से निर्णायक लड़ाई तेज हो चुकी है। रणनीति के तहत राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में सीआरपीएफ के 3,200 जवानों की चार बटालियनों को भेजा जा रहा है।
CG News: अब तक प्रदेश में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक बटालियन यानी 800 जवानों को भेजा जा चुका है। इसकी पुष्टि करते हुए सुंदरराज पी., आईजी बस्तर रेंज ने बताया कि बस्तर में तीन हजार से अधिक जवान तैनात किए जाएंगे। अभी केंद्र से 800 जवान आ चुके हैं और नक्सलियों के खिलाफ मुहिम जारी है।
CG News: समाचार एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि केंद्रीय बलों के 4,000 जवान छत्तीसगढ़ भेजे जाएंगे। बता दें कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा एक रणनीति पर काम कर रहे हैं।
CG News: बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में कहा था कि नक्सलवाद से लड़ाई अब अंतिम चरण में है। 23 से 25 अगस्त 2024 तक रायपुर में हुई शाह की रणनीतिक बैठक के बाद इसका असर धरातल पर भी दिख रहा है। 10 दिन में 18 नक्सलियों को जवानों ने ढेर किया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो स्कूली छात्रों की मौत, परीक्षा देकर लौट रहे थे घर
- 2. Delhi Excise Policy Case: हाईकोर्ट ने केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को जारी किया नोटिस,राउज एवेन्यू कोर्ट के रिहाई वाले आदेश पर रोक लगाने से इनकार
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
- 4. CG News : चलती कार में युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की तलाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

