Create your Account
CG News : डॉ. रमन की पहल, राजनांदगांव में खेलों के विकास के लिए 35 करोड़ की स्वीकृति
- Rohit banchhor
- 28 Jul, 2024
CG News : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव, जिसे खेल नगरी और हॉकी की नर्सरी के नाम से भी जाना जाता है
CG News : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव, जिसे खेल नगरी और हॉकी की नर्सरी के नाम से भी जाना जाता है, को खेलों के विकास के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 35 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। पूर्व में राजनांदगांव से हॉकी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर सराहना बटोरी है और यह क्षेत्र खिलाड़ियों के लिए एक नर्सरी के तौर पर स्थापित रहा है।
CG News : बता दें कि शनिवार की शाम विधानसभा अध्यक्ष निवास में हुई बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के बीच चर्चा हुई। इस चर्चा में राजनांदगांव स्थित दिग्विजय स्टेडियम में लगभग 19 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से मल्टीपरपस हॉल की आवश्यकता और लगभग 6 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण पर चर्चा हुई। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेलो इंडिया योजना के तहत
CG News : एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट, सिविल कार्य और विद्युतीकरण के लिए लगभग 8 करोड़ 79 लाख रुपये के कार्यों का प्राक्कलन रखा गया है। इन तीनों विषयों पर राजनांदगांव विधायक और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से गंभीर चर्चा की। श्री मांडविया ने दिग्विजय स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के उन्नयन कार्यों के लिए तीनों विषयों पर स्वीकृति प्रदान की है।
Related Posts
More News:
- 1. LPG Crisis India : 14.2 KG वाले सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ 10 किलो गैस! LPG कमी पर 'प्लान बी' तैयार, जानें कब से होगा लागू
- 2. CG News : गिरौदपुरी धाम में बंदरों की उछल-कूद से ट्रांसफार्मर में हुई शॉर्ट सर्किट, दर्जनभर दुकानें जलकर खाक
- 3. CG Accident : तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों किया चक्काजाम
- 4. SA Vs ZIM T20 WC Super 8: जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रन का टारगेट, कप्तान सिकंदर जड़ा अर्धशतक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

