Breaking News
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News : अयोध्या में छत्तीसगढ़ की महिला शक्ति का परचम, शशि गट्टानी को मिला “इनोवेशन एक्सीलेंस” अवार्ड
- Rohit banchhor
- 15 Jan, 2026
उत्कृष्ट नवाचार और नेतृत्व क्षमता के लिए “इनोवेशन एक्सीलेंस” अवार्ड से सम्मानित किया गया।
CG News : रायपुर। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक अयोध्या में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में देशभर से संगठन की पदाधिकारी शामिल हुईं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी को उनके उत्कृष्ट नवाचार और नेतृत्व क्षमता के लिए “इनोवेशन एक्सीलेंस” अवार्ड से सम्मानित किया गया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर हुए इस आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने रिपोर्टिंग के क्षेत्र में एक बार फिर कोहिनूर कैटेगरी हासिल कर संगठन की सक्रियता और गुणवत्ता को सिद्ध किया। वहीं “आप की अदालत” कार्यक्रम में मध्यांचल को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।
सम्मान प्राप्त करने के बाद संगठन की सदस्यों में हर्ष और गर्व का माहौल रहा। कविता राठी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आत्मविश्वास, दूरदर्शी सोच और बेहतर करने के संकल्प ने न केवल संगठन को नई दिशा दी है, बल्कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनके मार्गदर्शन और सफल नेतृत्व में माहेश्वरी महिला संगठन निरंतर नए आयाम छू रहा है और ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
Related Posts
More News:
- 1. T20 WC Final IND vs NZ: कल खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल, भारत और न्यूजीलैंड होंगे आमने सामने, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
- 2. Sidhu Moosewala murder case: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों को दी जमानत
- 3. T20 World Cup SA vs NZ Semi-Final Live Score: थोड़ी ही देर में शुरु होगा टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल, अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगी भिड़ंत
- 4. CG Breaking : राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को मौका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

