Create your Account
CG Crime: हेडमास्टर ने टॉयलेट में छिपाकर रखा था मोबाइल, महिला टीचर्स का अश्लील VIDEO बनाया, 2 महीने से कर रहा था रिकॉर्डिंग
- Pradeep Sharma
- 02 Jul, 2025
CG Crime: रायपुर/तिल्दा नेवरा। रायपुर के एक सरकारी स्कूल का हेडमास्टर महिला टॉयलेट में मोबाइल रखकर अश्लील वीडियो बनाता था। मंगलवार को महिला शिक्षक की नजर मोबाइल पर पड़ी। फोन चालू था और उसमें वीडियो रिकॉर्डिंग चल रही थी। तब पूरे स्टाफ को इसकी जानकारी लगी।
CG Crime: रायपुर/तिल्दा नेवरा। रायपुर के एक सरकारी स्कूल का हेडमास्टर महिला टॉयलेट में मोबाइल रखकर अश्लील वीडियो बनाता था। मंगलवार को महिला शिक्षक की नजर मोबाइल पर पड़ी। फोन चालू था और उसमें वीडियो रिकॉर्डिंग चल रही थी। तब पूरे स्टाफ को इसकी जानकारी लगी। मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाड़ी के मिडिल स्कूल का है।
CG Crime: 2 महीने से करता आ रहा था ऐसी हरकत
जांच में पता चला कि यह मोबाइल स्कूल के प्रधान पाठक भूपेंद्र कुमार साहू (44 साल) का है, वह स्कूल का संकुल समन्वयक भी है। वह पिछले 2 महीने से ऐसी हरकत करता आ रहा है। आरोपी हेडमास्टर रोज वीडियो बनाता था और उसे दूसरे मोबाइल-लैपटॉप में ट्रांसफर कर देता था। महिला टीचर्स ने तिल्दा-नेवरा थाने पहुंचकर हेडमास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पूछताछ में आरोपी हेडमास्टर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
CG Crime: पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रिकॉर्ड किए गए वीडियो को दूसरे मोबाइल और लैपटॉप में ट्रांसफर करता था, फिर वीडियो बाद में देखा करता था। यह काम वह पिछले 2 महीनों से कर रहा था। तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र कुमार साहू के खिलाफ आईटी एक्ट 66 डी, 77,238 के तहत अपराध दर्ज किया गया। मोबाइल की जांच करने पर वीडियो डिलीट मिले। अब उस मोबाइल की जांच के लिए उसे साइबर सेल भेज गया है। आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: अंतरिक्ष यात्री शुभ्रांशु शुक्ला कल रायपुर में, छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष क्रांति की शुरुआत, नवा रायपुर में खुलेगा अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र,सीएम साय होंगे शामिल
- 2. CG News : जांजगीर-चांपा में डकैती गैंग पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में मास्टरमाइंड घायल
- 3. Share Market Today 2 February: शेयर बाजार की जोरदार वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले, बजट के लॉन्ग-टर्म संकेतों से बढ़ा भरोसा
- 4. MP News: दूध नहीं दे रही थी इसलिए…बछड़े का सिर काटकर दीवार पर लटकाया, टीकमगढ़ में क्रूरता की सारी हदें पार, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

