Create your Account
CG Crime: रायपुर में पहली बार विदेशी गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार, मुंबई के रास्ते पहुंचा छत्तीसगढ़
CG Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तस्करी के जरिए विदेशी गांजा भी पहुंचने लगा है। रायपुर की टिकरापारा थाना पुलिस ने विदेशी गांजा की बड़ी खेप के साथ गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भाठागांव बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति को 15.25 ग्राम विदेशी गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से कीमती मोबाइल बरामद हुआ है।
CG Crime: जानकारी के अुनसार टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तुषाल मूलचंदानी (23 वर्ष, विशाल नगर, तेलीबांधा) नाम का व्यक्ति भाठागांव बस स्टैंड के गेट नंबर 1, धनवंतरी मेडिकल के पीछे शुलभ शौचालय के पास अवैध मादक पदार्थ (विदेशी गांजा) की खरीद-बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है।
CG Crime: मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस टीम घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 15.25 ग्राम विदेशी गांजा (ओजी) और आईफोन जब्त किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गांजा उसे उसके दोस्त पंकज चावला (दलदल सिवनी, मोवा) ने मुंबई से मंगवाकर दिया था, और वह इसे ग्राहक को देने के लिए बस स्टैंड आया था। पुलिस ने धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahesh Babu Varanasi Movie Plot Leak: कुंभ का खतरनाक मिशन, एसएस राजामौली के ड्रीम प्रोजेक्ट वाराणसी का प्लॉट लीक! शिवभक्त रुद्र बने महेश बाबू
- 2. UPSC NDA II 2025 Final Result: यूपीएससी एनडीए-2 का रिजल्ट जारी: 742 अभ्यर्थी चयनित, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट
- 3. Shooting near Israel Consulate : इस्तांबुल में इजराइली दूतावास के पास भीषण गोलीबारी, 3 हमलावरों की मौत, एक गिरफ्तार
- 4. CG News : प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

