Breaking News
:

CG Crime : हथियारबंद बदमाशों ने ट्रक से 320 लीटर डीजल उड़ाया, स्विफ्ट डिज़ायर में फरार हुए आरोपी

CG Crime

घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के उमदा रोड स्थित ठाकुर पेट्रोल पंप के पास की है।

CG Crime : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाली लूट की वारदात सामने आई है। जहां लुटेरों ने नकदी या जेवर नहीं, बल्कि ट्रक से 320 लीटर डीजल लूट लिया। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के उमदा रोड स्थित ठाकुर पेट्रोल पंप के पास की है।


बता दें कि बीती रात तीन अज्ञात कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक को पिस्टल की नोक पर धमकाकर यह लूट की वारदात की। पीड़ित चालक नारायण ने बताया कि वह रात में ट्रक केबिन में सो रहा था, तभी ट्रक से अजीब आवाज सुनाई दी। जब वह नीचे उतरा तो देखा कि तीन युवक ट्रक की डीजल टंकी का लॉक तोड़ रहे थे।


विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल तान दी, जिससे वह डरकर पीछे हट गया। इसके बाद बदमाशों ने टंकी से करीब 320 लीटर डीजल निकाल लिया और सफेद स्विफ्ट डिज़ायर कार में बैठकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ट्रक मालिक सुमित सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us