Breaking News
:

CG Crime : रिश्तेदार ने चाकू मारकर युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार...

CG Crime

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या का आरोपी मृतक का रिश्तेदार ही है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है।

CG Crime : रायपुर। जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नवापारा के वार्ड 9 निवासी 30 वर्षीय राजा कोसरे की रेलवे क्रॉसिंग के पास बस स्टैंड के नजदीक चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या का आरोपी मृतक का रिश्तेदार ही है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है।


जानकारी के मुताबिक, राजा कोसरे रात के समय बस स्टैंड के पास रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में था, तभी उसका अपने रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने चाकू से राजा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल राजा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। गोबरा नवापारा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी रंजिश प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जमा किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us