Create your Account
Bus accident:यात्रियों से भरी बस पलटी, 30 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
- Pradeep Sharma
- 29 Jul, 2024
Bus accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट जाने
रायगढ़/धरमजयगढ़। Bus accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट जाने से करीब 30 यात्री घायल हुए हैं जिनमें से 4 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
Bus accident: मिली जानकारी के अनुसार, जय माता दी बस रायगढ़ से यात्री लेकर जशपुर जा रही थी। इसी दौरान सिसरिंगा मंदिर के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है।
Bus accident: बताया जा रहा है कि, हादसे के वक्त बस में लगभग 30 लोग सवार थे। समय पर पहुँचने के लिए चालक तेज रफ्तार से बस को चला रहा था। बस पलटने की घटना के बाद से बस चालक फरार हो गया है। धरमजयगढ़ पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश में जुट गई।
Related Posts
More News:
- 1. CG Teacher Promotion: शिक्षक प्रमोशन, 55 सहायक शिक्षक बने प्रधान पाठक, आदेश जारी
- 2. Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज, नौ दिन के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जानिए यहां
- 3. PV Sindhu: घर लौटीं पीवी सिंधू, ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में नहीं खेल पाने के गुस्से में तोड़ दी दीवार ! सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर दिन जानकारी
- 4. Air India: A350 में तकनीकी गड़बड़ी: लंदन जा रही एअर इंडिया फ्लाइट 7 घंटे बाद दिल्ली वापस लौटी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

