Breaking News
:

युवक की निर्मम हत्या, पत्थर से कुचलकर शव पानी में फेंका, पुलिस जांच में जुटी...

MP Crime

अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पत्नी के बयान का इंतजार है, जिससे हत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

MP Crime : भोपाल। राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले पत्थर से कुचलकर उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की, फिर शव को पानी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के शव के पास खून से सना पत्थर मिला, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह कुचल दिया गया था। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की और आसपास के लोगों से पूछताछ की।


MP Crime : एडिशनल डीसीपी महावीर मुजाल्दे ने बताया कि मृतक की पहचान फहीम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। कुछ दिन पहले ही वह भोपाल आया था और अपनी पत्नी और बच्चे से अलग रहता था। उसकी पत्नी अब भी बिहार में ही है। बताया जाता है कि 26 जनवरी को फहीम को आखिरी बार क्रिकेट खेलते देखा गया था। जहां उसका शव बरामद हुआ, वहां से उसकी झुग्गी मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आएगी।


MP Crime : पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें यह बात सामने आई कि फहीम अक्सर नशे की हालत में अपनी पत्नी से मारपीट करता था, इसी वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। अब पुलिस मृतक की पत्नी को बुलाकर उसके बयान दर्ज करेगी, ताकि हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके। फिलहाल पुलिस हत्या के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या की वजह आपसी रंजिश, संपत्ति विवाद या नशे से जुड़ा कोई मामला हो सकता है। जांच के लिए अपराध स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पत्नी के बयान का इंतजार है, जिससे हत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us