Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Assam News: असम में बनेंगे 4 नए एयरपोर्ट, ब्रह्मपुत्र के नीचे बनेगी सुरंग, सीएम सरमा का ऐलान
Assam News: नई दिल्ली: असम अब पूर्वोत्तर की सामरिक और आपदा प्रबंधन क्षमता को नई ऊंचाई देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोरान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) के ठीक एक दिन बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र से असम में और अधिक ELF बनाने का औपचारिक अनुरोध किया है।
Assam News: गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा, "ये सुविधाएं सामरिक महत्व की हैं और बाढ़ जैसी आपदाओं में भी राहत सामग्री पहुंचाने में कारगर साबित होंगी। C-130 जैसे बड़े परिवहन विमान इन हवाई पट्टियों पर आसानी से उतर सकते हैं।" उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अगले महीने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करेगी, जिसके तहत माजुली, दीफू, उमरांगसो और मानस में चार नए हवाई अड्डों की संभाव्यता अध्ययन किया जाएगा।
Assam News: सीएम ने असम को 'बैकअप स्टेट' के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चीन सीमा के मद्देनजर अरुणाचल में कई रणनीतिक प्रोजेक्ट चल रहे हैं, वहीं असम को युद्धकालीन बैकअप के तौर पर मजबूत बनाया जा रहा है। मोरान ELF के बाद राज्य में चार-पांच और ऐसी सुविधाएं बनने की संभावना है। Assam News: इसके अलावा, केंद्र ने असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे ट्विन-ट्यूब सड़क-सह-रेल सुरंग और 'चिकन्स नेक' कॉरिडोर के नीचे भूमिगत राजमार्ग जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ये कदम असम की सामरिक स्थिति को और मजबूत बनाएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Property Registry: एक घंटे के भीतर करानी होगी संपत्ति की रजिस्ट्री, 1 अप्रैल से यहां लागू होगा नया नियम
- 2. MP Crime : अगरबत्ती फैक्ट्री वाली प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी संग मिलकर की पूर्व प्रेमी की हत्या
- 3. Lea Tahuhu Retirement : 15 साल के शानदार करियर के बाद ली तहुहु ने ODI क्रिकेट से लिया संन्यास
- 4. Asian News और News Plus21 के “आज की नारी सम्मान सीजन- 3″ को लेकर जबरदस्त उत्साह, 08 मार्च को महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में होगा भव्य सम्मान समारोह, नोट कर लें वेन्यू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

