Breaking News
:

भोपाल में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, शहर भर में शान से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

76वां गणतंत्र दिवस

भोपाल। राजधानी भोपाल में 76 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह के अलावा बीजेपी-कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय,विधानसभा, कलेक्ट्रेट, संभाग आयुक्त,नगर निगम सहित सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय, महाविद्यालय,एम्स, जेपी,हमीदिया के साथ सभी शासकीय और निजी अस्पताल के अलावा निजी कार्यालयों में शान से ध्वाजरोहण किया गया। इस दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया।

विधानसभा में प्रमुख सचिव ने ध्वज फहराया
76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यपदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने विधानसभा प्रांगण में आज प्रातः 8:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली ।इस अवसर पर विधानसभा सचिवालय के बड़ी संख्या में अधिकारी/ कर्मचारी तथा मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रमुख सचिव ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात प्रमुख सचिव ने विधायक विश्रामगृह में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं उपस्थित जनों को शुभकामनाएं दीं।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी एवं निगम अध्यक्ष ने निगम कार्यालय में फहराया राष्ट्र ध्वज

गणतंत्र दिवस के पर्व पर महापौर मालती राय ने रविवार को आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया। उक्त अवसरों पर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के अलावा अपर आयुक्तगण, महापौर परिषद के सदस्यगण, जोन अध्यक्ष, पार्षदगण, निगम के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण के उपरांत महापौर मालती राय ने राजधानी के समस्त नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उपस्थितजन को संबोधित किया। राय ने ध्वजारोहण से पूर्व फायर ब्रिगेड कर्मियों की परेड का निरीक्षण किया।


कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया ध्वजारोहण 

मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 76 वे गणतंत्र दिवस पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। जीतू पटवारी ने कांग्रेस मुख्यालय पर झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। पटवारी ने इस मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में करप्शन चरम सीमा पर है। भारतीय जनता पार्टी के नेता भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में जय बाबू जय भीम जय संविधान अभियान के तहत देश भर के कांग्रेस के नेता एकजुट होने जा रहे हैं। लाखों की संख्या में कार्यकर्ता शपथ लेने के लिए आ रहे है।


बीजेपी प्रदेश कार्यालय में वीडी शर्मा ने किया झंडा वंदन

76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीजेपी मुख्यालय मे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने झंडा फहराया और प्रदेश की जनता को शुभकामनायें दी। शर्मा ने इस मोके पर कहा की बीजेपी ने सम्मान गौरव अभियान चलाया है.देश को सशक्त बनाने के लिए बाबा साहब ने संविधान दिया पीएम मोदी ने बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतरा। दिग्विजय सिंह के बयान पर वीडी शर्मा ने कहा की दिग्विजय सिंह बताएंगे के संविधान को कौन मानता है और कौन नहीं है सभी जानते हैं कि संविधान की हत्या किसने की। सभी जानते हैं इमरजेंसी किसने लगाई। उन्होंने कहा की कांग्रेसी बाबा साहब की जन्मस्थली पर नौटंकी कर रहे है। वहा आने से पहले कॉंग्रेस माफी मांगे जन्मस्थली से लेकर बाबासाहेब के स्थान को तीर्थस्थली बनाने का काम बीजेपी ने किया दिग्विजय सिंह जैसे लोग 24 घंटे झूठ बोलते हैं।





कलेक्ट्रेट कार्यालय और सीपी दफ़्तर में भी फहराया गया झंडा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण किया, ध्वजारोहण के पश्चात भोपाल कलेक्टर ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी, ध्वजारोहण के अवसर पर जिला कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वही भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यलय में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने ध्वजारोहण किया,ध्वजारोहण के पश्चात भोपाल पुलिस कमिश्नर ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी, ध्वजारोहण के अवसर पर आयुक्त कार्यालय में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने कमिश्नर कार्यालय परिसर में सरहनिया कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us