Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Vande Mataram Song: वंदे मातरम् के 150 साल पूरे,PM मोदी बोले... यह सिर्फ शब्द नहीं संकल्प भी, विशेष सिक्का और डाक टिकट जारी
- Pradeep Sharma
- 07 Nov, 2025
Vande Mataram Song: नई दिल्ली। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के आज शुक्रवार को 150 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में स्मरण समारोह की शुरुआत की।
Vande Mataram Song: नई दिल्ली। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के आज शुक्रवार को 150 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में स्मरण समारोह की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने डाक टिकट और सिक्का भी किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन कहा कि वंदे मातरम् सिर्फ शब्द नहीं संकल्प भी है।
Vande Mataram Song: पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह राष्ट्रगीत हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई संकल्प नहीं, जिसकी सिद्धि ना की जा सके। वंदे मातरम् मां सरस्वती की आरधना है,उन्होंने आगे कहा कि वंदे मातरम भविष्य को हौसला भी देता है। पीएम मोदी ने कहा कि वंदे मातरम्, ये शब्द एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक स्वप्न है, एक संकल्प है. वंदे मातरम्, ये शब्द मां भारती की साधना है, मां भारती की आराधना है।
Vande Mataram Song: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, वंदे मातरम् के इस सामूहिक गान का यह अद्भुत अनुभव वाकई अभिव्यक्ति से परे है. इतनी सारी आवाज़ों में एक लय, एक स्वर, एक भाव, एक जैसा रोमांच, एक जैसा प्रवाह, ऐसा तारतम्य, ऐसी तरंग… इस ऊर्जा ने हृदय को स्पंदित कर दिया है।
Vande Mataram Song: वंदे मातरम् संकल्प का उद्घोष : मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश के लाखों महापुरुषों को, मां भारती की संतानों को, वंदे मातरम् के लिए जीवन खपाने के लिए आज श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं और देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं। पीएम ने कहा, 7 नवंबर 2025, का दिन बहुत ऐतिहासिक है। आज हम वंदे मातरम् के 150वें वर्ष का महाउत्सव मना रहे हैं। यह पुण्य अवसर हमें नई प्रेरणा देगा, कोटि कोटि देशवासियों को नई ऊर्जा से भर देगा।
Vande Mataram Song: विशेष सिक्का और डाक टिकट जारी
पीएम ने आगे कहा कि, इस दिन को इतिहास की तारीख में अंकित करने के लिए आज वंदे मातरम पर एक विशेष सिक्का और डाक टिकट भी जारी किए गए हैं। गुलामी के उस कालखंड में ‘वंदे मातरम्’ इस संकल्प का उद्घोष बन गया था कि भारत की आजादी का, मां भारती के हाथों से गुलामी की बेड़ियां टूटेंगी! उसकी संतानें स्वयं अपने भाग्य की विधाता बनेंगी!
Vande Mataram Song: वंदे मातरम् स्वाधीन भारत का एक स्वप्न: पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने एक बार कहा था कि बंकिमचंद्र की ‘आनंदमठ सिर्फ एक उपन्यास नहीं है, यह स्वाधीन भारत का एक स्वप्न है. आनंदमठ में वंदे मातरम् का प्रसंग, उसकी हर पंक्ति, बंकिम बाबू के हर शब्द और हर भाव, सभी के अपने गहरे निहितार्थ थे, और आज भी हैं।
Vande Mataram Song: उन्होंने आगे कहा कि, इस गीत की रचना गुलामी के कालखंड में हुई, लेकिन इसके शब्द कभी भी गुलामी के साए में कैद नहीं रहे। वे गुलामी की स्मृतियों से सदा आजाद रहे। इसी कारण वंदे मातरम् हर दौर में, हर काल में प्रासंगिक है। इसने अमरता को प्राप्त किया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने खजुराहो में सौजन्य भेंट की
- 2. Social Media Ban: 16 साल से कम उम्र के बच्चे अब नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, सरकार अकाउंट्स पर लगाएगी रोक
- 3. Raipur City News : भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे से पहले सुरक्षा कड़ी, IG–DIG की हाईलेवल बैठक, होटल से स्टेडियम तक 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात
- 4. चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

