Create your Account
US Air Strike on Houthis: हूती विद्रोहियों पर अमेरिका की एयरस्ट्राइक, अब तक 13 की मौत
- Pradeep Sharma
- 16 Mar, 2025
US Air Strike on Houthis: साना (यमन)।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को रेड सी में जहाजों पर हमलों के जवाब में यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की।
US Air Strike on Houthis: साना (यमन)।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को रेड सी में जहाजों पर हमलों के जवाब में यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की। इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर हूती विद्रोही अपने हमले नहीं रोकते, तो उनके लिए हालात और भी खराब हो जाएंगे। उन्होंने ईरान को भी सख्त संदेश देते हुए कहा कि उसे तुरंत हूतियों का समर्थन बंद करना होगा।
US Air Strike on Houthis: एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये हमले संभवतः कई हफ्तों तक जारी रह सकते हैं। बता दें कि ट्रंप के जनवरी में राष्ट्रपति बनने के बाद से यह मध्य पूर्व में अमेरिकी सेना का सबसे बड़ा सैन्य अभियान है। ये हमले ऐसे समय में किए जा रहे हैं जब अमेरिका तेहरान पर आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है और उसे अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत के लिए राजी करने की कोशिश कर रहा है।
US Air Strike on Houthis: बता दें कि हाल ही में यमन के हूती विद्रोही समूह ने दावा किया कि उन्होंने जिबूती बंदरगाह से रवाना होने के बाद तीन अमेरिकी सैन्य आपूर्ति जहाजों को निशाना बनाया। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया के अनुसार, उन्होंने अदन की खाड़ी में उन दो अमेरिकी विध्वंसक जहाजों पर भी हमला किया, जो आपूर्ति जहाजों की सुरक्षा में तैनात थे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: फूलोदेवी नेताम होगी कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी, आलाकमान ने दिया दोबारा मौका
- 2. Attack on Farooq Abdullah: मैं 20 साल से उसे मारना चाहता था'... फारूक अब्दुल्ला पर हमला, शादी समारोह में गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
- 3. CG News : तेंदुए की खाल तस्करी का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार, अवैध बंदूक भी बरामद
- 4. MP News : किसान कैबिनेट के बड़े फैसले, 27,746 करोड़ रुपये होंगे खर्च, 25 किसान बनेंगे प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

