Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने दी 45 हजार से अधिक होमगार्ड भर्ती को मंजूरी, युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर
UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने लंबे इंतजार के बाद 45 हजार से अधिक पदों पर होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। शासन ने भर्ती प्रक्रिया को औपचारिक स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित शासनादेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही भर्ती से जुड़ी गाइडलाइन और चयन प्रक्रिया को भी मंजूरी दी गई है।
UP News : जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) को इन भर्तियों की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बोर्ड को जिलों से रिक्त पदों का प्रस्ताव मिलने के बाद एनरोलमेंट की प्रक्रिया शुरू करनी होगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद मेरिट सूची जारी होगी।
UP News : प्रमुख सचिव (होमगार्ड) राजेश कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है। चयन प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST), दस्तावेज़ सत्यापन, और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
UP News : सरकार का मानना है कि यह भर्ती अभियान न केवल युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा बल्कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगा। बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पात्र युवाओं को शीघ्र अवसर मिल सके।
Related Posts
More News:
- 1. Premanand Maharaj : बाल गोपाल की सेवा करते समय बिल्कुल न करें ये गलती, वरना पुण्य हो जाएंगे नष्ट, प्रेमानंद महाराज ने बताए नियम
- 2. bank loan EMI: कम हो जाएगी आपके बैंक लोन की EMI, सस्ता होगा कर्ज! 5 दिसंबर को आएगा RBI का फैसला
- 3. Bihar News : कल से शुरू होगी ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स मीट, देशभर के एथलीट दिखाएंगे दम, 3 दिनों तक चलेगा आयोजन
- 4. CG News: प्रिंसिपल से बदसलूकी करने वाला NSUI नेता आकाश कनौजिया गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

